पुणे के नसरापुर में 4 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। इस दुखद घड़ी में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।
मौके पर ही CM से कराई बात पीड़ित परिवार और आक्रोशित ग्रामीणों ने सुनेत्रा पवार के सामने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए सुनेत्रा पवार ने घटनास्थल से ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन लगाया। उन्होंने जनता की भावनाओं से सीएम को अवगत कराया।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस मुख्यमंत्री फडणवीस ने फोन पर ही आश्वासन दिया कि इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए इसे विशेष अदालत के जरिए निपटाया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
क्या है पूरा मामला? 1 मई को पुणे के नसरापुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची को अगवा कर लिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मवेशियों के बाड़े में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
पत्थर से कुचलकर की हत्या दरिंदगी के बाद आरोपी ने पत्थर से कुचलकर बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया। दोपहर में जब बच्ची नहीं मिली, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में पशुशाला से उसका शव बरामद हुआ।
CCTV फुटेज से खुला राज घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने इलाके के CCTV खंगाले। फुटेज में आरोपी बच्ची को बाड़े की ओर ले जाते हुए कैद हुआ। इस सबूत के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। ग्रामीण लगातार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।
*#पुणे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार या नसरापूर अत्याचार प्रकरणातील पिडितेच्या कुटुंबाचे सांत्वन करण्यासाठी आल्या असतान त्यांनी नागरिकांनी घेराव घातला .
— Brijmohan Patil (@brizpatil) May 2, 2026
यावेळी पवार यांनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस यांच्याशी फोनवरून संपर्क साधला. नागरिकांनी फडणवीसांसह पवारांना नाराजी व्यक्त केली. pic.twitter.com/hgoyhTgPOs
धामनगांव में ‘अग्नि-तांडव’: एक चिंगारी ने पल भर में राख कर दिया आधा गांव
जब मैं PM बनूंगा तो स्कूल बंद करवा दूंगा! 42 डिग्री की गर्मी में नन्हे छात्र का वीडियो वायरल
बंगाल चुनाव: अधीर रंजन चौधरी का टीएमसी पर बड़ा हमला, कहा- गुंडों के दम पर लोकतंत्र की हत्या
प्रसून जोशी संभालेंगे प्रसार भारती की कमान: भारतीय मीडिया जगत को मिलेगी नई रचनात्मक दिशा
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर बवाल, महिला ने दी मंत्रालय में होने की धौंस
मोबाइल पर क्यों बजा इमरजेंसी सायरन? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोली तकनीक की पोल
गंगा एक्सप्रेस-वे पर रवीश कुमार का अजीब तर्क: 5 घंटे बचाकर क्या करेंगे?
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
नो-हैंडशेक विवाद पर सलमान अली आगा का बड़ा खुलासा, बताया क्यों टीम इंडिया ने नहीं मिलाया था हाथ
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR