दिल्ली-NCR में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार (02 मई) को लोगों को बड़ी राहत मिली। राजधानी के आरके पुरम समेत कई इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।
क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का सक्रिय होना है। इसका असर पहाड़ों पर बर्फबारी के रूप में और दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के रूप में देखने को मिल रहा है।
अगले 48 घंटे रहेंगे अहम: येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 मई की दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने (ठनका) की भी आशंका है।
तापमान में दर्ज होगी गिरावट 2 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 मई को अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं, 4 मई को पारा और नीचे गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
5 मई तक जारी रहेगा सिलसिला बारिश का यह दौर केवल शनिवार तक सीमित नहीं रहेगा। 4 और 5 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 5 मई के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन तापमान में कमी बने रहने से भीषण गर्मी से निजात जारी रहेगी।
अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवासियों को लू के थपेड़ों से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in the weather as heavy rainfall lashes parts of the National Capital. Visuals from RK Puram. pic.twitter.com/ACHD0IqFEQ
— ANI (@ANI) May 2, 2026
धनबाद: कोल वाशरी में काल बनकर गिरा कोयले का ढेर, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
नोएडा एयरपोर्ट की पहली उड़ान: जेवर विधायक की सीएम योगी से अनोखी मांग, किसानों को सम्मान देने का आग्रह
मौत से आंख-मिचौली: रस्सियों पर लटककर काम करता मजदूर, मुस्कान में छिपी है जीवन की कड़वी सच्चाई
थाना में दबंग बनना पड़ा भारी: INSAS राइफल के साथ फोटो खिंचवाना थानेदार को पड़ा महंगा, हुए सस्पेंड
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें क्या रहा आपका पासिंग परसेंटेज
टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत के हाथों में कमान, भारतीय टीम में नए चेहरों को मिला मौका
IPL के बीच मालदीव में रिलैक्स मोड में RCB, क्या ब्रेक के बाद लौटेगी जीत की लय?
3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा , जानिए पल-पल का पूरा शेड्यूल
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम
खेत में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका: संकट आते ही साथी को छोड़कर रफूचक्कर हुआ युवक