फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने होरमुज़ जलडमरूमध्य में ईरानी जहाजों को जब्त करने की अमेरिकी कार्रवाई की तुलना सीधे तौर पर समुद्री लुटेरों (Pirates) से कर दी है।
मुनाफे वाला बिजनेस बना अमेरिकी एक्शन ट्रंप ने रैली में खुलकर स्वीकार किया कि ईरानी जहाजों को रोकना और उनके सामान व तेल पर कब्जा करना अमेरिका के लिए एक आर्थिक रणनीति बन गई है। उन्होंने कहा, हम जहाज पर जाते हैं, उसे अपने नियंत्रण में लेते हैं। जहाज, उसमें लदा सामान, तेल—सब कुछ हम जब्त कर लेते हैं। यह एक बहुत मुनाफे वाला बिजनेस है।
इसके बाद उन्होंने विवादित लहजे में कहा, हम एक तरह से समुद्री लुटेरों जैसे हैं, लेकिन हम कोई मज़ाक नहीं कर रहे हैं।
ईरान का पलटवार: यह हथियारों के दम पर डकैती है ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेहरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तीखे स्वर में कहा, दुनिया एक बार फिर समुद्री लुटेरों की वापसी देख रही है। अमेरिका अपने अवैध कामों को कानूनी जामा पहनाने की कोशिश कर रहा है। ईरान ने इस पूरी प्रक्रिया को समुद्र में हथियारों के दम पर डकैती करार दिया है।
45 जहाजों की एंट्री पर रोक तनाव के बीच, होरमुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर कड़ा पहरा है। यूएस सेंट्रल कमांड के आंकड़ों के अनुसार, अब तक बैन का उल्लंघन करने वाले 45 जहाजों को वापस खदेड़ा गया है।
पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने स्पष्ट कर दिया है कि यह बैन तब तक जारी रहेगा जब तक वाशिंगटन को इसकी जरूरत महसूस होगी। दूसरी ओर, ईरान ने भी साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपनी पाबंदियां नहीं हटाता, तब तक वह जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ ढीली नहीं करेगा।
यह बयानबाजी साफ दर्शाती है कि मध्य पूर्व में समुद्री रास्तों को लेकर जारी संघर्ष अब एक खतरनाक आर्थिक और कूटनीतिक मोड़ पर पहुंच चुका है।
‼️🇺🇸🏴☠️ Trump: The US is acting like pirates in the maritime blockade of Iranian ports
— Beate Landefeld (@BeateLandefeld) May 2, 2026
➖ We took the ship, we took the cargo, we took the oil. It s a very profitable business... We re like pirates, in a way like pirates, but we re not playing games, he said about the recent… pic.twitter.com/hV7uIdHRPe
फलता में चुनावी संग्राम: TMC नेताओं पर धमकाने का आरोप, डरे-सहमे वोटरों का फूटा गुस्सा
प्रयागराज: ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की दरिंदगी, नर्स को बंधक बनाकर किया यौन शोषण
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के विस्फोटक बल्लेबाज, सादगी देख फैंस हुए कायल
सावधान! शादी का डिजिटल कार्ड बन सकता है आपकी बर्बादी का कारण, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता
# IPL 2026: 15 साल के वैभव को आंख दिखाना पड़ा भारी, काइल जैमीसन पर गिरी गाज
# आईआईटी जोधपुर का शर्मनाक सच: पानी के लिए टैंकर के पीछे दौड़ते दिखे भविष्य के इंजीनियर
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च
मेरी सफलता के पीछे राहुल द्रविड़ हैं : PSL स्टार के बयान ने मचाई हलचल
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ आक्रामक जश्न पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का कड़ा प्रहार
TCS नासिक कांड: निदा खान की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने कहा- साजिश की तह तक जाना जरूरी