हैदराबाद: आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मैदान पर आक्रामक दिखने वाले क्लासेन इस बार सड़कों पर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए।
ऑटो में परिवार संग दिखे क्लासेन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्लासेन अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी करते दिख रहे हैं। करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर क्लासेन का यह आम आदमी वाला अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वीडियो में वे अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और बेहद शांत नजर आ रहे हैं।
पत्नी ने साझा की तस्वीरें क्लासेन की पत्नी सोने क्लासन ने भी इस यादगार सफर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है जब कुछ दिन पहले क्लासेन एक फैन के साथ हुए प्राइवेसी विवाद को लेकर चर्चा में थे। उस दौरान उन्होंने बिना अनुमति वीडियो बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी, लेकिन इस नए वीडियो ने फैंस के बीच उनकी छवि को फिर से एक सरल और पारिवारिक इंसान के रूप में स्थापित कर दिया है।
ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से तैनात आईपीएल 2026 में क्लासेन का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 414 रन बनाए हैं और वे सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि टॉप-3 रन स्कोरर्स की सूची में वे अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।
हैदराबाद के बने एक्स-फैक्टर सनराइजर्स हैदराबाद की कामयाबी में क्लासेन का बड़ा हाथ है। उनकी फिनिशिंग एबिलिटी के दम पर टीम ने कई बड़े लक्ष्यों को हासिल किया है। निडर होकर बल्लेबाजी करने वाले क्लासेन का यह कूल व्यवहार अब फैंस का दिल जीत रहा है, जो उनकी खेल के प्रति गंभीरता और निजी जीवन में सादगी के संतुलन को दर्शाता है।
This video shows how safe foreign players feel in India. Heinrich Klaasen enjoying an auto-rickshaw ride with his daughter without any security. ❤
— Sonu (@Cricket_live247) May 2, 2026
Just casually picking an auto and roaming around Hyderabad city — that’s why foreign players always love coming to India to play in… pic.twitter.com/DDm63oOkM1
PSL फाइनल में पहुँचते ही छलके मार्नस लाबुशेन के आंसू, बोले- यह लीग हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी
वैभव सूर्यवंशी को उकसाना काइल जैमीसन को पड़ा महंगा, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन
इमरजेंसी अलर्ट: फोन में गूंजी खतरनाक बीप , लोग समझे मिसाइल हमला, फिर मीम्स की आई बाढ़
ट्रंप की दो टूक: ईरान का नया प्रस्ताव खारिज, सैन्य टकराव पर अमेरिका का रुख सख्त
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ आक्रामक जश्न पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का कड़ा प्रहार
बंगाल में फिर दहला मतदान: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के दौरान TMC-BJP में हिंसक झड़प, हुआ लाठीचार्ज
जीत गए तो घरों में लगा देंगे आग : बंगाल के फाल्टा में TMC पर धमकाने का आरोप, भारी तनाव
गुड नाइट भाई, चलो बिस्तर पर... : डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर का उड़ाया मजाक, मंच पर की नकल
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम