गुवाहाटी: पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही असम की सियासत गरमा गई है। नतीजों से पहले कांग्रेस ने अपनी घेराबंदी मजबूत कर ली है। पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल गुवाहाटी पहुंच चुके हैं।
विधायकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता डीके शिवकुमार ने साफ शब्दों में अपनी यात्रा का मकसद बताया है। उन्होंने कहा कि वह यहां अपने विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने आए हैं। शिवकुमार ने भरोसा जताया कि उनके विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे अगले दो दिनों तक गुवाहाटी में ही डेरा जमाए रहेंगे।
एग्जिट पोल्स को किया सिरे से खारिज एग्जिट पोल्स के आंकड़ों को लेकर शिवकुमार ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, मैं किसी भी एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करता, चाहे वे हमारे पक्ष में हों या विपक्ष में। इनका सैंपल साइज बहुत छोटा होता है, मेरा अपना आकलन और आंकड़े अलग हैं।
बदलाव के भरोसे कांग्रेस पश्चिम बंगाल और असम में कांग्रेस की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। शिवकुमार के अनुसार, असम की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस गठबंधन को पूरा विश्वास है कि वे सत्ता में वापसी करेंगे।
क्यों अहम है शिवकुमार की मौजूदगी? डीके शिवकुमार को कांग्रेस का ट्रबल शूटर कहा जाता है। होटल पॉलिटिक्स के जरिए विधायकों को दलबदल से बचाने में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। चुनाव के बाद विधायकों की टूट को रोकने के लिए उनकी सक्रियता पार्टी की रणनीति का बड़ा हिस्सा है।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स? ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए को 85 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को 24 से 35 सीटों के बीच सिमटते दिखाया गया है। अब सभी की निगाहें 4 मई के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं।
#WATCH | Assam Elections 2026 | Guwahati: On Exit Polls, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, I don t believe in any exit poll, whatever it may be - whether it is in our favour or not. My strategy is different; the exit poll sample size will be very small. So, I have my own… pic.twitter.com/VtgZlHgWRC
— ANI (@ANI) May 2, 2026
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार
IPL 2026: 15 साल के वैभव को आउट कर काइल जेमिसन का घटिया जश्न, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन
# लेबनान में बारूदी बारिश: सीजफायर के दावों के बीच इजरायली हवाई हमलों में 7 की मौत
सड़क पर मौत का तांडव: हवा में उछलकर कार की छत पर गिरे दो युवक, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो
टॉस से पहले ही पता था : नो हैंडसेक विवाद पर सलमान अली आगा का बड़ा खुलासा
बरगी डैम हादसा: मौत भी न तोड़ पाई मां-बेटे का साथ, रेस्क्यू के दौरान सामने आई ममता की वो तस्वीर
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी को मिली बड़ी राहत
IPL के बीच मालदीव में रिलैक्स मोड में RCB, क्या ब्रेक के बाद लौटेगी जीत की लय?
CSK vs MI: क्या थाला और हिटमैन की होगी ऐतिहासिक वापसी? मैच से पहले आया बड़ा अपडेट
लगा युद्ध शुरू हो गया ... इमरजेंसी अलर्ट की तेज बीप ने उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़