आईपीएल 2026 में शनिवार, 2 मई को क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमें लीग की सबसे सफल और कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।
मैच से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी को लेकर है। चोट के कारण ये दोनों दिग्गज पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं।
धोनी की फिटनेस पर क्या बोले कोच? एमएस धोनी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, हाल ही में उन्हें नेट्स में पसीना बहाते देखा गया है। टीम के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि धोनी की रिकवरी तेजी से हो रही है। हालांकि, उन्होंने मुंबई के खिलाफ धोनी के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार रखा है।
रोहित शर्मा की वापसी पर निर्णय सुरक्षित मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। हेड कोच महेला जयवर्धने के अनुसार, रोहित की वापसी का अंतिम फैसला टीम की मेडिकल यूनिट की सलाह पर लिया जाएगा। रोहित ने नेट प्रैक्टिस में काफी मेहनत की है, लेकिन मैच में जोखिम लेने पर टीम प्रबंधन सतर्क है।
किसका पलड़ा है भारी? चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 19 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सीजन से चेन्नई का फॉर्म इस प्रतिद्वंद्विता में थोड़ा बेहतर रहा है।
फैंस की नजरें चेपॉक पर चेपॉक का मैदान हमेशा से ही धोनी का गढ़ रहा है। अगर ये दोनों खिलाड़ी वापसी करते हैं, तो यह मुकाबला किसी त्यौहार से कम नहीं होगा। शनिवार शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों टीमें अपने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरती हैं।
One for the history books ✨ pic.twitter.com/JPNcXYms82
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 1, 2026
कबाड़ से कमाल: पुरानी बस को बनाया आलीशान बस स्टॉप, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
नोएडा के श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: सीएम योगी ने दिया 300 बेड के अस्पताल और आधुनिक सुविधाओं का तोहफा
वैभव सूर्यवंशी के साथ बदसलूकी पड़ी भारी, BCCI ने 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज को सिखाया सबक
11:40 पर घनघनाए देश के मोबाइल, कुर्सी छोड़ खड़े हुए लोग; जानें क्या था सरकार का इमरजेंसी अलर्ट ?
महाकाल मंदिर के पास बड़ा बुलडोजर एक्शन: बेगम बाग की 5 अवैध इमारतों पर चला प्रशासन का हथौड़ा
फाल्टा में चुनावी संग्राम: TMC नेताओं पर धमकाने का आरोप, भारी सुरक्षा के बीच रिपोलिंग पर सस्पेंस
छाती पर बैठकर सास को पीटती रही बहू, तमाशबीन बना रहा पूरा परिवार: पंजाब का वीडियो देख दहल उठा समाज
खेत में रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका: संकट आते ही साथी को छोड़कर रफूचक्कर हुआ युवक
बहन के कंकाल के साथ बैंक पहुंचा आदिवासी: नवीन पटनायक ने निर्मला सीतारमण को लिखा भावुक पत्र
# असम में सियासी पारा गर्म: कांग्रेस का आरोप- चोरी के दम पर जीतना चाहती है बीजेपी