ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों श्रमिकों को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने श्रमिक दिवस के अवसर पर कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसका सीधा लाभ औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा में बनेगा 300 बेड का ESIC अस्पताल मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 7 एकड़ भूमि पर 300 बेड का अत्याधुनिक ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल बनाने की घोषणा की है। इसके लिए भूमि आवंटन पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह अस्पताल निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से लेकर औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर श्रमिकों के बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए सीएम योगी ने जेवर क्षेत्र में मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। नोएडा के 25 प्रमुख श्रमिक बहुल इलाकों में मोबाइल हेल्थ वैन तैनात की जाएंगी, जो सीधे श्रमिकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।
कैशलेस इलाज और स्वास्थ्य शिविरों का जाल गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जानकारी दी कि अब जिले के 5 और निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल कर लिया गया है। इससे श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, राज्य भर में एक ही दिन में 200 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
ऑन-साइट सुविधाएं और क्रच की व्यवस्था श्रमिकों के कल्याण के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, एनजीओ और उद्योगपति भी एकजुट हुए हैं। कई औद्योगिक इकाइयों में अब ऑन-साइट क्लिनिक खोले जा रहे हैं। साथ ही, महिला श्रमिकों की सुविधा के लिए उनके बच्चों की देखरेख हेतु क्रच (Creche) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी ऐसी ही सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि विकास की दौड़ में श्रमिक वर्ग पीछे न रहे।
*श्रमिक बंधुओं के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ कार्य कर रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2026
लखनऊ में आज आयोजित श्रमवीर गौरव समारोह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ESIC हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन पत्र व श्रमिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं… pic.twitter.com/OqZTCw5PIY
सावधान! शादी का डिजिटल कार्ड बन सकता है आपकी बर्बादी का कारण, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के सामने लाइफ जैकेट तलाशते यात्री, सुरक्षा दावों की खुली पोल
होर्मुज में ईरान की कमर टूटी: 5 अरब डॉलर का नुकसान, क्या ट्रंप की शह पर पाकिस्तान दे रहा लाइफलाइन ?
क्या गिरफ्तार होंगे संदीप पाठक? AAP छोड़ BJP में गए सांसद की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस
मोबाइल पर क्यों बजा इमरजेंसी सायरन? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोली तकनीक की पोल
हरिद्वार गंगा घाट पर पालतू डॉग को नहलाने का विवाद; महिला ने श्रद्धालुओं को दिया श्राप
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत सामने खड़ी थी फिर भी क्यों नहीं जागा स्टाफ? सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR
बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर और मगराहाट में पुनर्मतदान, EVM खराबी और सियासी टकराव के बीच वोटिंग जारी
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : केशव-ब्रजेश की जुगलबंदी पर अखिलेश का तंज