पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद युनाइटेड को मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के बाद चर्चा खेल से ज्यादा मैदान पर लिए गए राहुल द्रविड़ के नाम की हो रही है।
अंतिम ओवर का रोमांच हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे। जवाब में इस्लामाबाद युनाइटेड की टीम जीत के करीब दिख रही थी, लेकिन अंतिम ओवर में हुनैन शाह की शानदार गेंदबाजी ने बाजी पलट दी। उन्होंने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचा दिया।
मोहम्मद अली ने याद किया द वॉल को मैच के बाद हैदराबाद के खिलाड़ी मोहम्मद अली ने जीत का श्रेय हुनैन शाह की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, पिछले मैच में पेशावर जल्मी के खिलाफ हुनैन 14 रन नहीं बचा पाए थे, लेकिन आज उन्होंने कमाल कर दिखाया। जैसा कि महान राहुल द्रविड़ कहते हैं—किस्मत हमेशा उनका साथ देती है जो मेहनत करते हैं। हुनैन के साथ आज ऐसा ही हुआ।
ऐसा रहा बल्लेबाजों का प्रदर्शन हैदराबाद की जीत की नींव उस्मान खान ने रखी, जिन्होंने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान मार्नस लाबुशेन (39), सैम अयूब (38) और कुशल परेरा (37) ने भी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस्लामाबाद की कोशिश नाकाम लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद के लिए मार्क चैपमैन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। हैदर अली ने 31 और कप्तान शादाब खान ने 22 रनों का योगदान दिया, लेकिन हुनैन शाह के अंतिम ओवर के आगे उनकी एक न चली। हुनैन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 37 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
Pakistan s Mohammad Ali credits Rahul Dravid for success
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 1, 2026
As the great Rahul Dravid said, luck favours those who work hard. pic.twitter.com/q8NJ9tYxQu
पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते : ट्रम्प ने ईरान का नया ऑफर ठुकराया, दी कड़ी चेतावनी
खाड़ी में अमेरिका की साख पर प्रहार: ईरान के मिसाइल हमलों से तबाह हुए 16 सैन्य अड्डे
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : केशव-ब्रजेश की जुगलबंदी पर अखिलेश का तंज
दक्षिण 24 परगना में चुनावी घमासान: फाल्टा और हसीमनगर में हिंसा, TMC पर धमकाने के गंभीर आरोप
मौत से भी नहीं हारी ममता: बरगी डैम हादसे में मां ने पेश की मिसाल, एक साथ मिला मां-बेटे का शव
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 9 सीटों पर निर्विरोध जीत की राह साफ, जानिए किसने मारी बाजी
क्या नतीजों से पहले ही घबरा गईं ममता? 9 मिनट के वीडियो से खड़ी हुई नई बहस
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें क्या रहा आपका पासिंग परसेंटेज
पश्चिम बंगाल: मतदान केंद्रों पर बवाल, टीएमसी और भाजपा समर्थकों में तनातनी
फलता में चुनावी संग्राम: TMC नेताओं पर धमकाने का आरोप, डरे-सहमे वोटरों का फूटा गुस्सा