नई दिल्ली: 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मतगणना प्रक्रिया में तैनात होने वाले सुपरवाइजरों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत तक जा पहुंचा है।
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने एक आदेश जारी किया है कि मतगणना केंद्रों पर हर टेबल पर कम से कम एक सुपरवाइजर केंद्र सरकार या केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) का अधिकारी होना चाहिए। चुनाव आयोग का तर्क है कि इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
वहीं, टीएमसी का आरोप है कि यह फैसला राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। पार्टी का कहना है कि राज्य के कर्मचारियों पर अविश्वास जताना अनुचित है।
सुप्रीम कोर्ट जाने से पहले टीएमसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, 30 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मतगणना की पवित्रता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है और आयोग के निर्देश में उन्हें कोई अवैधता नहीं दिखी।
चुनाव आयोग ने कोर्ट में यह भी दलील दी कि इसी तरह की प्रक्रिया पहले केरल जैसे अन्य राज्यों में भी अपनाई जा चुकी है।
सोमवार, 4 मई को होने वाली मतगणना से ठीक पहले टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए विशेष बेंच का गठन कर दिया है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच कल, 2 मई को सुबह 10:30 बजे इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
अब पूरे देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग के इस फैसले में दखल देगा, या कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को ही बरकरार रखेगा। यह फैसला न केवल पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रबंधन को प्रभावित करेगा, बल्कि भविष्य के चुनावों में आयोग और राज्य सरकारों के बीच के संतुलन पर भी सवाल खड़े कर सकता है।
Supreme Court constitutes special bench to hear tomorrow, 2nd May, All India Trinamool Congress (AITC) plea against Calcutta High Court order rejecting its plea that challenged the deployment of only Central government and PSU (Public Sector Undertaking) employees as supervisors… pic.twitter.com/UoQSGx3z6d
— ANI (@ANI) May 1, 2026
शादी में नहीं बुलाया तो चाचा का अनोखा बदला , दूल्हे के घर के दरवाजे ही वेल्ड कर दिए!
सब ठीक हो जाएगा : सोनम वांगचुक से मिले अमित शाह, क्या सुलझेंगे लद्दाख के मुद्दे?
महाराष्ट्र का विजन 2047: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 50 लाख नौकरियों का मेगा प्लान
बरगी डैम क्रूज हादसा: जब मौत सामने थी, तब स्टाफ ने बांटी लाइफ जैकेट; किसकी लापरवाही से गई जान?
दिल्ली जनगणना 2027: घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, सीएम और एलजी ने की नागरिकों से खास अपील
हम भारत जैसे नहीं : पाकिस्तानी मंत्री ने लाइव टीवी पर कबूली अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, दुनिया के सामने हुई फजीहत
15 साल के वैभव को उकसाना पड़ा महंगा, काइल जैमीसन पर गिरी BCCI की गाज
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम
हवा में लटकी मौत से जंग: परिवार का पेट पालने के लिए जान जोखिम में डाल रहा मजदूर
बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत को करीब से देख चीख पड़े 30 पर्यटक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल