डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन का कनेक्शन एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में एक होटल में हुई गोलीबारी के मामले में शूटर के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) ने ट्रंप को मुश्किल में डाल दिया है। इस मुद्दे पर एक लाइव इंटरव्यू के दौरान ट्रंप अपना आपा खो बैठे और एंकर पर जमकर बरसे।
क्या है मामला? 24 घंटे पहले एक होटल में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध कोल एलन ने हमले से ठीक पहले अपने एक रिश्तेदार को एक पत्र भेजा था। इस मेनिफेस्टो में उसने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही थी। उसने लिखा, मैं उस शख्स के गुनाहों से अपने हाथ नहीं रंगना चाहता, जिसे मैं पिडोफाइल (बच्चों का यौन शोषण करने वाला), रेपिस्ट और गद्दार मानता हूं।
लाइव शो में क्यों मचा बवाल? इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ओ डॉनेल ने लाइव कैमरे पर शूटर के इस बयान को पढ़ना शुरू किया, तो ट्रंप भड़क गए। एंकर कथित तौर पर इस बयान का इशारा ट्रंप की ओर ही मान रही थीं, जिस पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
ट्रंप का बचाव और एंकर पर हमला ट्रंप ने एंकर को टोकते हुए कहा, मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ें, क्योंकि मुझे पता था कि तुम लोग बहुत खराब हो। मैं रेपिस्ट नहीं हूं। तुम्हें यह बात टीवी पर नहीं कहनी चाहिए थी, तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। ट्रंप ने आगे कहा कि वह शूटर एक बीमार आदमी है और एंकर का उसे कोट करना बेहद शर्मनाक हरकत है।
मैं राजा नहीं हूं इंटरव्यू के दौरान जब एंकर ने शूटर के नो किंग्स विरोध प्रदर्शन से जुड़ाव का जिक्र किया, तो ट्रंप ने कटाक्ष करते हुए कहा, मैं राजा नहीं हूं। अगर मैं राजा होता, तो आज तुमसे बात भी नहीं कर रहा होता।
एपस्टीन फाइल्स का साया बता दें कि जेफरी एपस्टीन, जिसे बाल-यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया था, के साथ ट्रंप के पुराने संबंधों पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में जारी हुई एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप का नाम एपस्टीन के मेहमान के रूप में सामने आया है। यही वजह है कि शूटर के बयान ने ट्रंप के पुराने विवादों को एक बार फिर हवा दे दी है।
.@POTUS SLAMS @60Minutes: You should be ashamed of yourself, reading that — because I m not any of those things. pic.twitter.com/QWxqoUFUaF
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 26, 2026
रिंकू सिंह का सुपर शो: बल्ले और फील्डिंग से मचाया कोहराम, लखनऊ में केकेआर की यादगार जीत
लुंगी एनगिडी को लेकर बड़ी अपडेट: क्या IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे DC के घातक गेंदबाज?
CSK बनाम GT: चेन्नई के गढ़ में गुजरात का दम, हार के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने किसे ठहराया जिम्मेदार?
मोदी के 3 पक्के यार और बंगाल का रण; केजरीवाल ने घेरी केंद्र सरकार
ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग: कौन है वीडियो गेम डेवलपर से शूटर बना कोल थॉमस एलन?
हुगली में पीएम मोदी का हुंकार: अत्याचार चरम पर हो तो जनता बन जाती है मां दुर्गा
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें
KKR को लगा बड़ा झटका: अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI का कड़ा एक्शन, मैदान पर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा
व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग: क्या कैरोलिन लेविट को पहले से थी हमले की जानकारी?
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग