वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर उस समय दहशत का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम के बीच अचानक फायरिंग की आवाजें गूंजने लगीं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।
होटल में मची भगदड़ फायरिंग शुरू होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद करीब 2600 लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मेहमान टेबल के नीचे छिप गए और गेट डाउन की आवाजें आने लगीं। सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया और हमलावर को हिरासत में ले लिया।
बयान बना चर्चा का विषय इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले दिए गए एक इंटरव्यू में लेविट ने कहा था, आज रात देखने लायक होगी, ट्रंप माहौल में गर्मी लाएंगे और कुछ शॉट्स फायर (shots fired) होंगे।
तंज या पूर्व-संकेत? लेविट का यह बयान राजनीतिक भाषा में ट्रंप के तीखे भाषणों के लिए इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम में हुई वास्तविक गोलीबारी के बाद लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या प्रेस सचिव को हमले की कोई पूर्व सूचना थी या फिर यह महज एक हैरान कर देने वाला इत्तेफाक है।
ट्रंप ने दी स्थिति की जानकारी घटना के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ट्रंप ने कहा, मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रखा जाए, लेकिन हम पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करेंगे।
फिलहाल, जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि हमलावर कौन था और उसने इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को निशाना क्यों बनाया। वहीं, सोशल मीडिया पर कैरोलिन लेविट के वीडियो और हकीकत के बीच के संयोग पर बहस छिड़ी हुई है।
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
51 डिग्री गर्मी में भी कैसे तरोताजा रहते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? जेब से निकाला अपना सीक्रेट वेपन
जेडीयू की नई पावर पॉलिटिक्स : नीतीश के बेटे निशांत का भव्य स्वागत, 3 मई से संभालेंगे मोर्चा
योगी बंदर, चायवाला-तड़ीपार : ओवैसी की लेडी फाइटर सईदा फलक का विवादित बोल, पीएम-सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
क्या मोजतबा खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं हैं? ईरान में लगी एक तस्वीर ने बढ़ाई रहस्य की परतें
अंगकृष रघुवंशी का विवादास्पद विकेट: क्या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम का हुआ गलत इस्तेमाल?
आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड: लखनऊ में फूटा सुपर ओवर का बम, 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में है AI चिप ? पाक एक्सपर्ट की अजीबोगरीब मांग से मचा बवाल
29 अप्रैल तक बंगाल छोड़ दें घुसपैठिए: PM मोदी की दो टूक चेतावनी, मतुआ समुदाय को दी गारंटी
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप की सेक्रेटरी की भविष्यवाणी और उसके बाद मची सनसनी
अभिषेक शर्मा की दीवानगी: फैन ने हाथ पकड़कर खींचा, मैदान पर मचाया रनों का कोहराम