गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में हुई हिंसा और एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला अब उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक का सबसे कमजोर शासन चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबाव बनाकर पीड़ितों के बयान बदलवा रही है ताकि सच्चाई को छिपाया जा सके। अखिलेश 29 अप्रैल को स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
अखिलेश के 5 तीखे सवाल सपा मुखिया ने मामले की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं:
हाथरस कांड से तुलना और आक्रोश अखिलेश यादव ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करते हुए इसे सामाजिक भेदभाव का परिणाम बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले ने विशेष रूप से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय में भारी आक्रोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दबाना असंभव है क्योंकि गांव के लोग वास्तविकता से वाकिफ हैं।
क्या है पूरा मामला? 15 अप्रैल को रिता विश्वकर्मा का शव गंगा में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हरिओम पांडेय नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। विवाद तब बढ़ा जब 22 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने अब तक सपा विधायकों समेत कई लोगों पर केस दर्ज कर 10 गिरफ्तारियां की हैं।
प्रशासन की सक्रियता मामले की गंभीरता को देखते हुए अब आला अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। एडीजी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण, कमिश्नर एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय का भरोसा दिया है। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।
*बयान बदलवाने से सच नहीं बदलता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 26, 2026
उप्र ने इतना कमज़ोर मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा जो घोर अत्याचार के शिकार ग़रीब-बेबस पीड़ितों पर दबाव डालकर बयान बदलवाते हैं।
सवाल ये हैं कि :
- एफ़आइआर लिखवाने में इतनी देर क्यों हुई?
- बातें क्यों बदलवाई गईं?
- पीड़ित परिवार को और उत्पीड़ित… pic.twitter.com/YfZ9JzOqSt
बस एक बार हमबिस्तर हो जाओ... : BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, राजनीति में उबाल
अंतरिक्ष में पाकिस्तान की ड्रैगन चाल, भारत के लिए क्या खतरे की घंटी?
15 साल के वैभव के शतक पर बाबर आजम क्यों हुए चुप? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी शर्मिंदगी
गुजरात निकाय चुनाव: मतदान के बीच तीन लोगों की मौत से पसरा मातम
वाशिंगटन होटल फायरिंग: बेस्ट टीचर से हमलावर बनने का सफर, कमला हैरिस को दे चुका था चंदा
मिडिल क्लास का AC सपना : ताने सुनने के बाद जब घर में आई ठंडक, तो बंदे ने कहा- सुकून की कीमत है ये
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप की सेक्रेटरी की भविष्यवाणी और उसके बाद मची सनसनी
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का सनसनीखेज खुलासा: हमलावर के मैनिफेस्टो में छिपे थे खौफनाक इरादे
अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा फैन ने, सोशल मीडिया पर छिड़ा जेंडर इक्वेलिटी का विवाद
IPL 2026: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड पर भड़के अंगकृष रघुवंशी, बाउंड्री कुशन पर बरसाया गुस्सा