IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबान पर है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। वैभव अब गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं।
भुवनेश्वर कुमार से लेकर पैट कमिंस तक, वैभव किसी भी दिग्गज गेंदबाज के सामने घबराते नहीं हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे।
मैच के बाद खुलासा करते हुए वैभव ने बताया कि यह उनकी कोई पूर्व-नियोजित रणनीति नहीं थी। उन्होंने कहा, मैच से पहले मेरी यश भैया (यशस्वी जायसवाल) से बात हुई थी। उन्होंने मुझे सलाह दी कि आज हमें खुलकर खेलना चाहिए। अगर पहली गेंद पर मौका मिले तो अपने शॉट पर भरोसा रखना चाहिए।
वैभव ने अपनी पारी में आक्रामकता की नई मिसाल पेश की। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और देखते ही देखते 36 गेंदों में शतक जड़ दिया।
14वें ओवर में आउट होने से पहले वैभव ने 37 गेंदों पर 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा, जिसने विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए।
वैभव इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में 357 रन बना चुके हैं। उनका औसत 44.62 और स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है। फिलहाल वे इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (32) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मैदान पर अपनी सफलता का श्रेय देते हुए वैभव ने कहा, मैंने बस गेंद को देखकर उसे खेला। विकेट बल्लेबाजों के लिए शानदार था और मुझे अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा था। मैं बस अपनी टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं।
इतनी कम उम्र में वैभव की परिपक्वता और निडर अंदाज ने उन्हें आईपीएल का भविष्य का सुपर स्टार बना दिया है।
Talk about making a first impression! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
Vaibhav Sooryavanshi and the art of taking on the best 👊
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/WejHcwinCl
कौन हैं बड़ो मां जिनके सामने नतमस्तक हुए पीएम मोदी? बंगाल चुनाव में क्या है इसका सियासी संदेश
IPL 2026: अजीबोगरीब नियम का शिकार बना KKR का बल्लेबाज, मैदान पर फूटा खिलाड़ी का गुस्सा
मोदी के 3 पक्के यार और बंगाल का रण; केजरीवाल ने घेरी केंद्र सरकार
IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी का अजीबोगरीब रन आउट, गुस्से में पिच पर पटका बल्ला; मचा बवाल
ममता बनर्जी का आपा: बीजेपी की रैली देख मंच छोड़ा, भवानीपुर में मची सियासी तनातनी
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग
भवानीपुर में सियासी घमासान: लाउडस्पीकर के शोर से खफा ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा
बस एक बार हमबिस्तर हो जाओ... : BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, राजनीति में उबाल
हुगली में TMC सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला: गाड़ी पर बरसे पत्थर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं नेता
दिल्ली की हार के लिए करुण नायर नहीं, ये बड़ी गलती जिम्मेदार: अश्विन ने उठाए सवाल