रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।
नेट्स पर दिखा क्लासिक अंदाज प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली बेहद लय में नजर आए। उन्होंने क्लासिक कवर ड्राइव से लेकर आक्रामक स्लॉग स्वीप और लॉफ्टेड शॉट्स का शानदार प्रदर्शन किया। कोहली के बल्ले से निकली हर गेंद की टाइमिंग इतनी सटीक थी कि उसकी आवाज साफ सुनाई दे रही थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कोहली का यह अभ्यास सत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में कोहली पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होने की रणनीति अपना रहे हैं। आरसीबी के फैंस को उम्मीद है कि वह गुजरात के खिलाफ वैसी ही पारी खेलेंगे।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड की दहलीज पर कोहली विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। वे इस जादुई आंकड़े से मात्र 92 रन दूर हैं। अब तक उन्होंने 273 मैचों में 39.76 की औसत और 133.83 के स्ट्राइक रेट से 8,908 रन बनाए हैं।
ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक मौजूदा सीजन में कोहली ने 6 पारियों में 247 रन बनाए हैं और वे ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 323 रनों के साथ फिलहाल ऑरेंज कैप पहने हुए हैं। अभिषेक ने हाल ही में शानदार शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
गुजरात के खिलाफ कोहली का दबदबा विराट कोहली का गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जीटी के खिलाफ 6 पारियों में 87.75 की औसत से 351 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 101* रहा है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शुक्रवार को कोहली का बल्ला फिर से किंग की तरह गरजेगा।
Video Quality: 4K 🎬
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 22, 2026
Batting Quality: 18K 👑
This is Emmvee presents RCB Shorts.#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #ViratKohli pic.twitter.com/lYU7tRMhZg
केजरीवाल केस: जस्टिस स्वर्ण कांता तो नहीं हटीं, फिर जस्टिस तेजस करिया ने क्यों खुद को किया अलग?
मनेन्द्रगढ़ में तेंदुए का खौफ: रिहायशी घर में घुसा जंगली जानवर, वन विभाग ने ऐसे पाया काबू
जबड़े में फंसा था 6 साल का बेटा, मौत के मुंह से खींच लाई मां; तेंदुए से हुई खूनी जंग
अभिषेक शर्मा के लिए शतक बनाना बच्चों का खेल , पुजारा ने युवा स्टार को बताया मास्टरक्लास
कार के पहियों के नीचे आई 3 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गई दुनिया
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का विवाद: चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, खरगे से माफी की मांग
ट्रंप साहब का जिक्र और ठहाके : जर्मनी में राजनाथ सिंह के किस बयान पर गूंजी हंसी?
दिल्ली दहल गई: आईआरएस अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या, नौकर निकला दरिंदा
खड़गे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद गरमाई राजनीति
मेरा फोन चेक करा लें, अगर पोर्न मिले तो सजा भुगतने को तैयार : पप्पू यादव का विवादित दावा