नई दिल्ली: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ हुए जघन्य यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मुख्य संदिग्ध और परिवार के पूर्व नौकर राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
CCTV में कैद हुआ आरोपी पुलिस द्वारा खंगाले गए CCTV फुटेज में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फुटेज में आरोपी राहुल को बुधवार सुबह 6:28 बजे पीड़ित के घर से निकलते हुए देखा गया है। वीडियो में वह अपराध करने के बाद तेजी से पास के एक पार्क की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
चार्जर के तार से घोंटा गला प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या का तरीका बेहद बर्बर था। पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम गए थे और वह घर पर अकेली थी। लौटने पर परिजनों ने उसे फर्श पर मृत पाया, जिसके गले पर मोबाइल चार्जर का तार लिपटा हुआ था। पुलिस का मानना है कि यौन उत्पीड़न के दौरान विरोध करने पर आरोपी ने तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
दो माह पहले ही मिली थी नौकरी आरोपी राहुल मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसे महज दो महीने पहले ही काम पर रखा गया था, लेकिन किसी कारणवश उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। परिवार को वह पहले से ही संदिग्ध लग रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने किसी पुरानी रंजिश या बदले की भावना के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
बदले की आग या लूट? पुलिस को मौके से घर का कुछ सामान भी गायब मिला है, जिससे लूटपाट के एंगल से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पीड़िता इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी। फिलहाल पुलिस राहुल से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके।
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने आरोपी पूर्व नौकर को हिरासत में लिया
— News Nation (@NewsNationTV) April 22, 2026
Visit https://t.co/iu10vmpTKi#Delhi #MurderCase #IRSOfficerDaughterMurder #DelhiPolice #CrimeNews #NewsUpdate #NewsNation | @iamsachindubey pic.twitter.com/tNG0kb6esY
सुबह 5 बजे का शोर और भारतीय पड़ोसी: अमेरिका में छिड़ी नई बहस
खरगे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग पहुंचे रिजिजू, सख्त कार्रवाई की मांग
ईरान का ट्रंप को कड़ा संदेश: ‘हमारे नेतृत्व में फूट का दावा कोरी अफवाह’
अनंत सिंह का पप्पू यादव पर हमला, पूछा- पहले ये बताएं, आपकी पत्नी कैसे बनीं सांसद?
ऑपरेशन सिंदूर: पहली बरसी से पहले भुज में भारतीय सेना का विध्वंसक शक्ति प्रदर्शन
जर्मनी में गरजे राजनाथ सिंह: दुनिया के बड़े युद्ध रुकवाने में भारत निभाएगा बड़ी भूमिका
कम जगह में गजब का जुगाड़! अनोखी सीढ़ी का वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
भगवान जो करवा रहे, वो कर रही : पहलगाम हमले में पति को खोने वाली ऐशान्या ने सरकार से की ये बड़ी मांग
हर-हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल पर लगा बैन, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा
ईरान में डिजिटल कयामत : 54 दिनों से दुनिया से कटा देश, 1272 घंटों का सन्नाटा