सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक मां अपनी ही बेटी की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। इस वीडियो के पीछे की हैरान करने वाली वजह सामने आई है।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने ससुराल में सास-ससुर के लिए खाना बनाने से इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर घर में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला युवती की मां तक पहुंच गया। बेटी का व्यवहार देख मां गुस्से में आपा खो बैठी और ससुराल पहुंचकर उसने अपनी ही बेटी की जमकर क्लास लगाई।
बैट से की पिटाई वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती बिस्तर पर बैठी है और एक महिला लगातार उसे क्रिकेट बैट से मार रही है। युवती खुद को बचाने की कोशिश कर रही है और माफी भी मांग रही है, लेकिन मां का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। पास बैठा एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वह नाकाम रहता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर नेटिज़न्स दो खेमों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग इसे संस्कारों की सीख बता रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग मां के इस हिंसक व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।
लोगों ने उठाए सवाल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यह बेहद शर्मनाक है, किसी को भी इस तरह पीटने का अधिकार नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल किया, क्या ससुराल में खाना बनाना ही लड़की की एकमात्र जिम्मेदारी है?
फिलहाल, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही यह साफ हो पाया है कि परिवार का यह झगड़ा किस हद तक सही या गलत था। लेकिन इस वीडियो ने घरेलू विवादों को सुलझाने के तरीकों पर एक नई बहस छेड़ दी है।
कितनी जल्लाद मां है यह😡
— Priya singh (@priyarajputlive) April 19, 2026
बहु ने सास-ससुर के लिए खाना नहीं बनाया, जिसके बाद ससुराल में लड़ाई हो गई ।
विवाद इतना बढ़ गया कि मां को बुलाया गया, मां ने बेटी को समझाते को डंडे से पीटा 😈😡 pic.twitter.com/Wl0k5R3fQx
ईरान में डिजिटल कयामत : 54 दिनों से दुनिया से कटा देश, 1272 घंटों का सन्नाटा
ऑपरेशन सिंदूर का डरावना ट्रेलर: समंदर में क्यों तैनात थे भारत के छोटे और फुर्तीले जहाज?
फर्जी जाति प्रमाणपत्र और मराठी भाषा: सहर शेख का विवादों से पुराना नाता
बुद्ध की विरासत: म्यांमार में धर्मयोद्धा सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत, आध्यात्मिक संबंधों को मिली नई ताकत
बाबा केदार के खुले कपाट: जयकारों से गूंजा हिमालय, अब 6 महीने तक होंगे दर्शन
मेरा फोन चेक करा लें, अगर पोर्न मिले तो सजा भुगतने को तैयार : पप्पू यादव का विवादित दावा
IPL 2026: क्या मुंबई के खिलाफ वापसी करेंगे थाला? धोनी ने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया
IPL 2026: लखनऊ का बुरा दौर जारी, ऋषभ पंत की टीम को राजस्थान ने 40 रनों से रौंदा
क्या पूर्व CJI का धीरेंद्र शास्त्री से मिलना उचित? प्रशांत भूषण ने उठाए गंभीर सवाल
पीएम मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी से मचा बवाल, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष से मांगी माफी