नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अपने सामरिक कौशल का एक ऐसा प्रदर्शन किया है, जो पाकिस्तान की नींद उड़ाने के लिए काफी है। गुजरात के भुज में सेना ने पानी के भीतर किए जाने वाले ऑपरेशंस की ताकत दिखाई है। यह प्रदर्शन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनाई गई उस रणनीति की याद दिलाता है, जिसने समंदर के रास्ते आने वाले किसी भी खतरे को जड़ से खत्म कर दिया था।
समंदर में फुर्तीले योद्धाओं की तैनाती सेना ने आज उन छोटे और फुर्तीले जहाजों (Agile Assault Boats) का प्रदर्शन किया, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उथले पानी (Shallow Waters) में तैनात किया गया था। ये जहाज रक्षात्मक ही नहीं, बल्कि आक्रामक हमले करने में भी माहिर हैं। इनका मुख्य काम दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखना और सीमा के करीब आने की कोशिश करने वाले हर संदिग्ध को मौके पर ही खत्म करना था।
क्यों खास है यह सामरिक तैयारी? आज भुज में सेना ने स्पेशलाइज्ड बैटल ग्रुप के जरिए यह समझाया कि पानी के रास्ते घुसपैठ असंभव है। इन जहाजों की सबसे बड़ी खूबी उनकी गति और पैंतरेबाजी (Maneuvering) है। जहाँ बड़े युद्धपोत नहीं पहुँच सकते, वहाँ ये छोटी नावें दुश्मन को घेरकर उन्हें निस्तनाबूत करने की क्षमता रखती हैं। इसी तत्परता ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हर मोर्चे पर पस्त कर दिया था।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए एक बर्बर आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने लोगों की पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाया था। इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने के बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह किया था।
ड्रोन से लेकर L-70 गन तक का दम समंदर के साथ-साथ सेना ने जमीन और हवा में भी अपनी ताकत दिखाई है। भुज में हुए ड्रिल में L-70 एयर डिफेंस गन की तैनाती, क्रीक एरिया में पेट्रोलिंग और विशेष ड्रोन ट्रेनिंग का प्रदर्शन किया गया। यह बताता है कि भारत की सुरक्षा घेरा अब इतना अभेद्य है कि दुश्मन अब किसी भी रास्ते से हिमाकत करने की सोच नहीं सकता।
यह प्रदर्शन केवल एक युद्धाभ्यास नहीं, बल्कि पाकिस्तान को सीधा संदेश है कि भारत न केवल जवाब देना जानता है, बल्कि अपनी हर पिछली जीत से और अधिक घातक बनकर उभरता है।
#WATCH | Bhuj, Gujarat: Indian Army showcased its formidable tactical prowess in waterborne operations, with specialised battle groups swiftly manoeuvring through shallow waters in agile assault boats.
— ANI (@ANI) April 22, 2026
During Operation Sindoor, these highly versatile vessels were deployed in a… pic.twitter.com/oMVNGMNxhB
होर्मुज में ईरान का वार-गेम : IRGC की फायरिंग से थर्राया समुद्री मार्ग, कंट्रोल रूम तबाह
प्रज्ञा: भारत का तीसरा नेत्र , जो AI से बदलेगा आंतरिक सुरक्षा का पूरा नक्शा
बाबा केदार के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा हिमालय, 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम
IPL में खिलाड़ी लोन का अनोखा नियम: क्या CSK की मुश्किल आसान करेंगे अश्विन के सुझाव?
खौफनाक पिच: हेलमेट पर गेंद लगी तो भड़के बल्लेबाज, लात मारकर मैच ही करा दिया रद्द
दिल्ली-NCR में गर्मी का टॉर्चर : तापमान 44 डिग्री पहुंचने के आसार, IMD का येलो अलर्ट जारी
अभिषेक शर्मा का धमाका: 135 रनों की पारी से विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, ध्वस्त किए कई कीर्तिमान
हर-हर महादेव... विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार
बाली में भारतीय परिवार की शर्मनाक करतूत: होटल से सामान चुराते पकड़े गए पर्यटक, वीडियो वायरल
2.25 लाख में ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार ! KG क्लास की फीस देख चकराया लोगों का सिर