मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार को एक प्रदर्शन के दौरान जनता का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब बीजेपी के एक कार्यक्रम की वजह से आम नागरिकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन को एक महिला ने सरेआम फटकार लगाई।
सड़क पर लगा था जाम बीजेपी महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक प्रदर्शन कर रही थी। मंत्री गिरीश महाजन बीच सड़क पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, जिसकी वजह से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था। घंटों जाम में फंसी एक महिला ने जब देखा कि प्रशासन और पुलिस कोई सुध नहीं ले रहे, तो वह सीधे मंत्री के पास पहुंच गई।
‘गेट आउट’ कहकर मंत्री को टोका महिला ने बिना डरे मंत्री से कहा, पास में खाली मैदान है, वहां जाकर प्रदर्शन करें। सड़क जाम करके लोगों को परेशान क्यों कर रहे हैं? महिला का गुस्सा यहीं नहीं थमा, उसने मंत्री से गेट आउट कहते हुए वहां से हटने को कहा। महिला ने साफ शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर की कि आम जनता को परेशान करना प्रदर्शन का सही तरीका नहीं है।
पुलिस से भी उलझी महिला जब स्थिति को संभालने के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे, तो महिला ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उसने पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाई और तब तक वहां से हटने से इनकार कर दिया जब तक कि ट्रैफिक को सुचारू नहीं किया गया। महिला का कहना था कि वह एक घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसी है।
सोशल मीडिया पर छाई बेबाकी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के तेवर और उसकी बेबाकी देखकर नेटिजन्स उसकी तारीफ कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रदर्शन के नाम पर आम जनता को कब तक बंधक बनाया जाता रहेगा।
राजनीतिक गलियारों में गरमाया मुद्दा इस घटना ने बीजेपी की किरकिरी करा दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर प्रदर्शन करने वाली पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है, जिसे आम लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।
On the streets of Mumbai, Minister Girish Mahajan was speaking about women s reservation... A woman, frustrated by the traffic jam Confronted him infront of Everyone pic.twitter.com/WTaJo5p2gL
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 21, 2026
ट्रंप का सीजफायर दांव, ईरान ने कहा- हारने वाले शर्तें नहीं थोप सकते
गेट आउट! : सड़क पर जाम से परेशान महिला ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को सिखाया सबक
माइकल जैक्सन के किरदार में छाए उनके ही भतीजे, जानिए कौन हैं जाफर जैक्सन और क्यों हो रही फिल्म की चर्चा?
क्या अमेरिकी सेना को नहीं मिल रहा भरपेट खाना? वायरल तस्वीरों ने मचाया हड़कंप
सोलर सुपर पावर बना भारत: फ्रांस की दोस्ती और दक्षिण कोरिया के साथ से बदली दुनिया की ऊर्जा तस्वीर
चेन्नई के खिलाफ महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को मिला तुरुप का इक्का!
बाबा केदार के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा हिमालय, 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम
खौफनाक पिच: हेलमेट पर गेंद लगी तो भड़के बल्लेबाज, लात मारकर मैच ही करा दिया रद्द
केदारनाथ धाम के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी हिमालय की वादियां
अभिषेक शर्मा का इमोशनल ट्रिब्यूट: बीमार बहन के लिए खेली ये पारी , पिता के बारे में किया मजेदार खुलासा