बर्लिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने एक हल्के-फुल्के वाकये से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
ट्रंप के नाम पर क्यों हंसे लोग? राजनाथ सिंह ने बताया कि वह कई देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन जर्मनी वे पहली बार आए हैं। उन्होंने कहा, मैं अमेरिका 7-8 बार जा चुका हूं। ट्रंप साहब के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही मैं वहां दो बार गया हूं। यह कहते ही वे मुस्कुराने लगे, जिसे देख हॉल में बैठे लोग ठहाके लगाने लगे। लोगों की हंसी देख उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, आपके हंसने का कारण मैं समझ नहीं पाया, मैं तो आप लोगों को देखकर ही मुस्कुरा रहा था।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भारतीयों का योगदान राजनाथ सिंह ने जर्मनी में बसे भारतीय समुदाय की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जर्मनी दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और इस सफलता में वहां रहने वाले भारतीयों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता कि भारतीय प्रवासियों ने अपनी मेहनत से यहां एक विश्वसनीय साख बनाई है।
आत्मनिर्भर भारत के लिए जर्मनी को न्योता अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि दुनिया के साथ मिलकर नई तकनीक विकसित करने और साझा रक्षा उत्पादन का एक खुला निमंत्रण है।
रक्षा उद्योगों में तालमेल की वकालत राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी की संसद की रक्षा और सुरक्षा समिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया तकनीक के कारण पैदा हुए नए और जटिल सुरक्षा खतरों का सामना कर रही है। उन्होंने जर्मनी की आधुनिक औद्योगिक कंपनियों और मिटेलस्टैंड (मध्यम दर्जे की कंपनियों) की कार्यकुशलता की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि भारत के बढ़ते स्टार्टअप और रक्षा उद्योग के साथ जर्मनी की साझेदारी भविष्य में दोनों देशों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
#WATCH | Berlin, Germany: Speaking at the Indian community event, Defence Minister Rajnath Singh candidly says, ...This marks my very first visit to Germany. I have visited the United States 7-8 times... In fact, since Trump assumed the presidency, I have visited the US… pic.twitter.com/4kUGeJQ4DL
— ANI (@ANI) April 22, 2026
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की शांतिदूत वाली चाल नाकाम, भारत ने स्पष्ट किया- हम नहीं भूलेंगे
ऑपरेशन सिंदूर: जब भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तान को किया पस्त, मेजर एमसन इनपियू ने साझा की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
शादी के जोड़े में सड़क पर उतरा दूल्हा, बीच रास्ते में किया ऐसा काम कि देशभर में हो रही तारीफ
शशि थरूर का फोटोग्राफर अवतार: राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन के साथ मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
ईरान में मौत की दहलीज पर खड़ी 8 महिलाएं, ट्रंप की अपील से गरमाई कूटनीतिक हलचल
धोनी का नन्हा फैन और उनकी सादगी: वायरल वीडियो ने जीता करोड़ों लोगों का दिल
गेट आउट फ्रॉम हियर! : ट्रैफिक जाम में फंसी महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को बीच सड़क पर लताड़ा
संयुक्त राष्ट्र: शांति का मसीहा या ‘एंटी इंडिया गैंग’ का नया अड्डा?
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: भारतीय सेना की ललकार, भारत के खिलाफ हर कृत्य का जवाब निश्चित
पहलगाम आतंकी हमला: जिपलाइन के 53 सेकंड के वीडियो ने खोला खूनी साजिश का राज