सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो आते हैं जो चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में धोनी का अपने एक छोटे से फैन के प्रति व्यवहार देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
क्या है वीडियो में खास? वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा धोनी के पास उनका ऑटोग्राफ लेने पहुंचता है। धोनी ने न सिर्फ बच्चे को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि खुशी-खुशी उसके साथ पोज भी दिए।
वीडियो का सबसे भावुक पल तब आया जब बच्चे के पिता ने उसे धोनी को एक गिफ्ट देने के लिए कहा। बच्चे ने धोनी को उनकी एक फोटो भेंट की। धोनी ने भी उस फोटो पर ऑटोग्राफ देकर उसे वापस बच्चे को ही दे दिया। यह सरल सा वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
लोगों ने जमकर बरसाया प्यार यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किए जाने के बाद से लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, मैं इस इंसान को बहुत पसंद करती हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने धोनी के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए लिखा, कोई भला इस आदमी को नापसंद कैसे कर सकता है?
प्रशंसकों की दीवानगी बरकरार धौनी के प्रति प्रशंसकों का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि काश उस जगह वह खुद होता। वहीं, कुछ फैंस ने भावुक होकर यह भी लिखा कि उन्हें ऑटोग्राफ से ज्यादा माही को मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार है।
तमाम दावों और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि धोनी सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक बेहद जमीन से जुड़े इंसान भी हैं।
MS Dhoni gave an autograph to a little fan and the convo between them is wholesome. ❤️ pic.twitter.com/iHWlG8HX55
— ` (@WorshipDhoni) April 21, 2026
पहलगाम आतंकी हमले के शहीद आदिल शाह के परिवार को मिला नया आशियाना, एकनाथ शिंदे ने निभाया वादा
पटना आभूषण दुकान लूट: मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर बढ़ा, लेकिन होर्मुज पर बढ़ा रहेगा मिलिट्री का दबाव
SRH vs DC: केएल राहुल की बड़ी चूक ने अभिषेक शर्मा को बनाया काल, दिल्ली के खिलाफ मचाया कोहराम
खड़गपुर की बेटी की चीख: पिता का एक्सीडेंट नहीं, गहरी साजिश थी , सिस्टम के खिलाफ जंग जारी
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ महामुकाबले से पहले CSK की टीम में शामिल हुआ घातक गेंदबाज
प्लीज उन्हें कुछ न करें : आठ महिलाओं की जान बचाने के लिए ईरान के आगे झुके ट्रंप
तेज प्रताप और प्रशांत किशोर की सीक्रेट मुलाकात : क्या बिहार में होने वाला है बड़ा सियासी धमाका?
धोनी का नन्हा फैन और उनकी सादगी: वायरल वीडियो ने जीता करोड़ों लोगों का दिल
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे सांसद पप्पू यादव, महिला आयोग का कड़ा प्रहार