पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। जोरासांको में रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल की गौरवशाली विरासत को अपमानित किया है।
गुरुदेव के परिसर में ममता की फोटो पर विवाद योगी ने कहा कि जोरासांको रवींद्रनाथ ठाकुर की ठाकुरबाड़ी है, जहां का इतिहास पूरे देश के लिए गौरव है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने जबरन गुरुदेव के हेरिटेज परिसर पर कब्जा करके वहां भारत माता की जगह ममता बनर्जी की फोटो लगा दी है। इसे मुख्यमंत्री ने बंगाल की अस्मिता पर प्रहार बताया है।
तृणमूल का मतलब टेरर, माफिया और करप्शन अपनी रैलियों में योगी लगातार टीएमसी को टेरर, माफिया राज और करप्शन का पर्यायवाची बता रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बंगाल को टीएमसी की गुलामी से मुक्त करने का वक्त आ गया है। उनके अनुसार, पहले कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और अब टीएमसी इसे पूरी तरह कंगाल कर रही है।
बेरोजगारी और बंद उद्योगों पर सवाल योगी ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि ज्ञान और व्यापार का केंद्र रहा बंगाल आज बेरोजगारी के अंधकार में है। पिछले 10 वर्षों में राज्य में 7,000 से अधिक बड़े उद्योग बंद हुए हैं, जिससे 30 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हुए हैं। उन्होंने बुआ-भतीजे की जोड़ी पर बंगाल के अस्तित्व को मिटाने का गंभीर आरोप लगाया।
बंगाल मां काली का, काबा का नहीं कोलकाता के मेयर के उर्दू वाले बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा कि बंगाली अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल की पहचान मां काली से है, न कि किसी और से। उन्होंने घोषणा की कि 4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद बंगाल में भगवा लहराएगा।
तुष्टिकरण का आरोप योगी ने राज्य सरकार पर गोहत्या को बढ़ावा देने और हिंदू त्योहारों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता सरकार को भगवान राम से चिढ़ है, दुर्गा पूजा के दौरान कर्फ्यू लगाया जाता है और व्यापारियों से टीएमसी के गुंडे गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। योगी ने दावा किया कि टीएमसी के इन गुंडों का इलाज केवल डबल इंजन की भाजपा सरकार ही कर सकती है।
*जहां गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर, भारत माता की फोटो लगनी चाहिए थी...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2026
TMC के गुंडों ने जबरन उस पर कब्जा करके ममता दीदी की फोटो लगा दी... pic.twitter.com/SzCr4YX8Ta
क्या जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने RSS कार्यक्रम से प्रमोशन मिलने का दावा किया? वीडियो की सच्चाई आई सामने
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर संकट: दीवार से गिरीं टाइल्स, बाल-बाल बचे यात्री
इस्लामाबाद वार्ता के लिए मिस्टर बीन बने जेडी वेंस, ईरान ने मीम से उड़ाया अमेरिका का मजाक
मनेन्द्रगढ़ में तेंदुए का खौफ: रिहायशी घर में घुसा जंगली जानवर, वन विभाग ने ऐसे पाया काबू
विपक्षी नेताओं की जुबान या गालियों की मशीन? PM के खिलाफ गालियों का शतक पार, जानिए कब-कब विपक्ष ने उगला जहर
दिल्ली-NCR में गर्मी का टॉर्चर : तापमान 44 डिग्री पहुंचने के आसार, IMD का येलो अलर्ट जारी
संयुक्त राष्ट्र: शांति का मसीहा या ‘एंटी इंडिया गैंग’ का नया अड्डा?
ट्रंप का सीजफायर दांव, ईरान ने कहा- हारने वाले शर्तें नहीं थोप सकते
सावधान! Android यूजर्स के लिए आया खतरनाक वायरस, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट
अगली बार मेरे पिता को कैमरे पर दिखाइए; मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने की ब्रॉडकास्टर से अनूठी गुजारिश