आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने मैचों का शतक पूरा कर लिया है।
क्लब के खास हंड्रेड क्लब में शामिल दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलने वाले अक्षर पटेल अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ही यह कारनामा कर पाए हैं। ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए 104 और अमित मिश्रा ने 103 मैच खेले हैं।
2019 से लगातार जारी सफर अक्षर पटेल साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे। तब से लेकर अब तक वे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने हुए हैं। आठ सीजन के इस लंबे सफर के दौरान अक्षर ने न केवल अपनी गेंदबाजी से बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को कई मुश्किल मैचों से बाहर निकाला है।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन का दम दिल्ली के लिए खेलते हुए अक्षर ने अब तक 1259 रन बनाए हैं, जिसमें 66 रनों का उनका उच्चतम स्कोर रहा है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 72 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की स्थिति मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक संतुलित रहा है। टीम ने अपने 5 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ दिल्ली अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि कप्तान अक्षर पटेल अपने 100वें मैच के यादगार मौके पर टीम को जीत दिला पाते हैं या नहीं।
Eight seasons. 100 games. 🔥
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 21, 2026
Our Tiger of Tigers in 💙❤️, since 2019! pic.twitter.com/5wxNdYx71Y
CSK की बढ़ी मुश्किलें: स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
पीएम मोदी की झालमुड़ी डिप्लोमेसी बनाम ममता का डांस: क्या बदल गया बंगाल का चुनावी नैरेटिव?
अहमदाबाद में चला बुलडोजर: मर्डर केस के आरोपियों के ढहाए गए अवैध घर
पप्पू यादव की बढ़ी मुसीबत: महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
आप सैन्य नाकाबंदी वाले क्षेत्र में हैं : होर्मुज में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज पर तानी मशीनगन, वीडियो वायरल
हार्दिक की कप्तानी, रोहित की मास्टरमाइंड प्लानिंग: मुंबई इंडियंस की जीत के पीछे की असली कहानी
SRH vs DC: राजीव गांधी स्टेडियम में जंग, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
बेटी ने कहा- पापा आज स्कूल मत भेजो , पिता के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाकी हुई शर्मसार: भाई-भाई चिल्लाता रहा ड्राइवर, पुलिसकर्मी ने सड़क पर पटक-पटक कर पीटा
बंगाल चुनाव: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़ पर निशिकांत दुबे का सनसनीखेज दावा, बोले- वोट डालने आ रहे लोग