अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी सरेआम ट्रक चालक के साथ बर्बरता करता दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर हाथ जोड़कर भाई-भाई कह रहा है, लेकिन पुलिसकर्मी उस पर लात-घूंसे बरसाने से नहीं रुक रहा।
सड़क पर तमाशा, खामोश रहे लोग वायरल वीडियो अलवर के रामगढ़ क्षेत्र स्थित नौगांवा थाना इलाके का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी युवक को बीच सड़क पर बार-बार उठाकर जमीन पर पटक रहा है और थप्पड़ मार रहा है। आसपास से गुजरने वाले लोग तमाशबीन बनकर यह सब देखते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।
पैसे मांगने का आरोप, इनकार पर चलाए हाथ पीड़ित के भाई ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, ट्रक ड्राइवर अपने खलासी के साथ जा रहा था। हाईवे पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अवैध वसूली की मांग की, जिसे ड्राइवर ने मना कर दिया। इसी बात पर गुस्साए पुलिसकर्मी ने ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती मारपीट के बाद ड्राइवर की हालत काफी बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मी अनुराग को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस का पक्ष मामले पर सफाई देते हुए पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली के आरोप फिलहाल प्रथम दृष्टया निराधार लग रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह विवाद गाड़ी रुकवाने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
*दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी युवक को बुरी तरह थप्पड़-लातें बरसाता दिखाई देता है। युवक भाई-भाई बोलकर खुदको न मारने की बात कहता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे उठा-उठाकर जमीन पर पटकता रहता है। pic.twitter.com/pR5ilE4Mcs
— Ratan Gupta (@ratanguptabid) April 21, 2026
बंगाल में सिंडिकेट और माफिया राज का होगा अंत, अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला
तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, मुंबई की 99 रनों से धमाकेदार जीत
क्या शुभमन गिल की कप्तानी खतरे में? अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर होंगे टीम इंडिया के कई बड़े सितारे
2026 बंगाल चुनाव: खरगे का ममता-मोदी पर बड़ा हमला, कहा- युवाओं के पलायन के लिए आप दोनों जिम्मेदार
IPL में लोन पर खिलाड़ी लेने का नियम क्या है? अश्विन की सलाह से गरमाई चर्चा
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी जंग: सत्ता और गोलक के लिए चलीं गोलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
नीतीश कुमार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- BJP ने उन्हें पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है
रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सख्ती : बदतमीजी करने वाले किन्नर को सिखाया ऐसा सबक, वीडियो हुआ वायरल
कोलकाता रोडशो में अंधेरा कांड: सीएम रेखा गुप्ता का टीएमसी पर बड़ा हमला, सुरक्षा में चूक का लगाया आरोप
IPL 2026: कगिसो रबाडा की 152 KMPH की विनाशक गेंद, सूर्यकुमार यादव के उखड़े स्टंप्स