आईपीएल 2026 में चोटों का साया चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का पीछा नहीं छोड़ रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे भरोसेमंद और नंबर-1 बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
हैमस्ट्रिंग इंजरी ने तोड़ा सफर आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हुए थे। बल्लेबाजी के दौरान उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। मेडिकल जांच के बाद यह साफ हो गया है कि उन्हें 6 से 12 हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिसके चलते वह बाकी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
शानदार फॉर्म में थे आयुष आयुष इस आईपीएल में चेन्नई के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहे थे। उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए थे, जो टीम में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने अब तक 20 चौके और 12 छक्के जड़कर अपनी तूफानी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रनों की उनकी पारियां यादगार रहीं।
लगातार मिल रहे हैं झटके चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह इस हफ्ते का दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। टीम पहले से ही नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी अभी तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर नहीं लौट सके हैं।
प्वाइंट्स टेबल में फिसली चेन्नई खिलाड़ियों की चोट का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है। चेन्नई ने अब तक 6 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है। टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। अब चुनौती और कठिन हो गई है क्योंकि 23 अप्रैल को चेन्नई का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में है।
Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush s injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
चाचा विधायक हैं हमारे : मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले कृष भगत की चर्चा, दानिश मालेवार को भी मिला मौका
दीदी का डांस बनाम मोदी की झालमुड़ी: क्या बदल गया बंगाल चुनाव का नैरेटिव?
केजी की फीस 2.25 लाख रुपये! शिक्षा के नाम पर लूट देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
SRH vs DC: हैदराबाद में रनों की आतिशबाजी या बारिश का खलल? जानिए आज की पिच और प्लेइंग-11 का पूरा हाल
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे सांसद पप्पू यादव, महिला आयोग का कड़ा प्रहार
बंगाल चुनाव: रैली में फिसली सीएम योगी की जुबान, TMC ने पकड़ी गलती तो मचा सियासी बवाल
मणिपुर में 5.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप; उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हिली धरती
CSK को बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
तिलक वर्मा का ऐतिहासिक धमाका: क्विंटन डि कॉक का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
कौन है वेंडर विक्रम कुमार? पीएम मोदी की झालमुरी ने रातों-रात बना दिया नेशनल सेंसेशन