पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए गैंगस्टरां ते वार अभियान छेड़ा है। तीन महीने पूरे कर चुका यह एंटी-गैंगस्टर अभियान अब संगठित अपराध के खिलाफ एक कड़े मॉडल के रूप में स्थापित हो चुका है। सीएम भगवंत मान की निगरानी और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है।
इस अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य केवल गैंगस्टरों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके लॉजिस्टिक सपोर्ट, फंडिंग और संचार तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस अब देश के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के नेटवर्क पर भी तीखी नजर रख रही है।
पिछले 90 दिनों में पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में 62,302 छापेमारी की हैं। इस दौरान कुल 22,605 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनमें 461 मुख्य गैंगस्टर और 22,144 वांछित अपराधी शामिल हैं। वहीं, 915 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर 49,000 से अधिक लोगों के खिलाफ इस अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की कार्रवाई में अपराधियों के पास से भारी मात्रा में खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं, जिससे उनका नेटवर्क बुरी तरह कमजोर हुआ है। अब तक पुलिस 408 हथियार, 148 धारदार हथियार, 1197 कारतूस, 122 मैगजीन, 2.5 किलोग्राम विस्फोटक और 6 हैंड ग्रेनेड जब्त कर चुकी है।
अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स माफिया की कमर भी तोड़ी है। पुलिस ने 378 किलो से अधिक हेरोइन, करीब 302 किलो अफीम और 12 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद की हैं। साथ ही, 1 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी और करीब 50 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। शराब तस्करी और गैंगस्टरों के संचार साधनों पर भी प्रहार करते हुए 31 ड्रोन और 4,229 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के एडीजीपी प्रमोद बान का कहना है कि यह अभियान सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि गैंगस्टरों को जड़ से मिटाने का मिशन है। राज्य के हर जिले, गांव और शहर में स्थानीय गैंगस्टर नेटवर्क की पहचान की जा रही है। पुलिस बल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए इस मुहिम को और अधिक तेज करने के लिए वचनबद्ध है।
𝐃𝐚𝐲 𝟗𝟎 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 20, 2026
In a continued crackdown, Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, conducted targeted raids across the state.
✔️ 466 raids conducted
✔️ 216 individuals arrested
✔️ 6 proclaimed offenders apprehended
✔️ 6 weapons recovered… pic.twitter.com/LWdxBJhbfA
तिलक वर्मा की आतिशी सेंचुरी और अश्विनी कुमार का पंजा : मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 99 रनों से रौंदा
राजा शिवाजी के ट्रेलर पर फिदा हुए KRK, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
सावधान! 5 मई तक देश के बड़े हिस्से में आफत की बारिश, बिहार से केरल तक अलर्ट
जब इंसानियत लांघती है सीमा, तो मिलता है निर्णायक जवाब: पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की दहाड़
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: वैश्विक मंच पर चमकेगा यूपी का हुनर, युवाओं और स्टार्टअप्स पर रहेगा खास फोकस
IPL के नए सुपरस्टार नितीश रेड्डी ने खरीदी लक्जरी ‘रेंज रोवर’, देखिए क्या है इस धाकड़ कार की खासियत
पीएम मोदी ने सड़क किनारे चखा झालमुड़ी का स्वाद, जानें क्या है बंगाल के इस मशहूर स्ट्रीट फूड की खासियत
पहलगाम हमले की पहली बरसी: हद लांघी तो मटियामेट कर देंगे , सेना की सख्त चेतावनी
महाराष्ट्र में अगले 120 घंटे भारी: विदर्भ से कोंकण तक ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का हाई अलर्ट
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से भड़के लोग, इसे बताया अघोषित नाकेबंदी