अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रनों का अंबार लगा दिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। अब जीत के लिए गुजरात टाइटंस को 200 रनों की चुनौती पूरी करनी होगी।
तिलक वर्मा का तूफानी शतक इस मुकाबले के हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 45 गेंदों में नाबाद 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली। तिलक ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 224.44 का रहा। पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि मुंबई को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया।
अन्य बल्लेबाजों का साथ तिलक वर्मा को दूसरे छोर से नमन धीर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 32 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने 15-15 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन तिलक की बल्लेबाजी ने टीम को सम्मानजनक स्थिति में ला खड़ा किया।
गुजरात की गेंदबाजी का हाल गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। गुजरात के गेंदबाजों ने बीच-बीच में मुंबई के विकेट झटककर स्कोर को 200 के पार जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा का तूफान उन्हें भारी पड़ा।
दोनों टीमों की रणनीति गुजरात टाइटंस आज अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस इस मैच के जरिए हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने आज दानिश मालेवर और कृष भगत को डेब्यू का मौका दिया है, वहीं रोहित शर्मा चोट के कारण इस मैच से भी बाहर हैं। अब देखना यह है कि क्या गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को पार कर पाती है या नहीं।
4⃣5⃣-ball Hundred 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
Tilak Varma, TAKE A BOW 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI | @mipaltan | @TilakV9 pic.twitter.com/JpC1WB7lHZ
इग्नोर नहीं किया गया, मुझे जल्दी थी : वायरल वीडियो पर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी
6 घंटे की वॉर्निंग, दागी तोप, फिर दबोच ली गर्दन: अरब सागर में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाज को कैसे किया काबू?
धुरंधर का मुकाबला करने चला पाकिस्तान, अपनी ही वेबसीरीज पर हुआ शर्मिंदा
निमंत्रण न मिलने पर भड़का नेता, ट्रैक्टर से रौंद डाली क्रिकेट पिच; फाइनल मैच हुआ बर्बाद
IPL 2026: कगिसो रबाडा की 152 KMPH की विनाशक गेंद, सूर्यकुमार यादव के उखड़े स्टंप्स
अब फोन में नहीं घुसेगा वायरस और न होगा UPI फ्रॉड, सरकारी डिजिटल कवच से सुरक्षित करें अपना स्मार्टफोन
शशांक सिंह की बड़ी चूक और श्रेयस अय्यर का बचाव : पोंटिंग के गुस्से के बीच क्या हुआ?
मौत बनकर पीछे दौड़ा आदमखोर भालू! पिंजरे में फंसे जूकीपर का VIDEO देख थम जाएगी सांस
समंदर ही घर, समंदर ही जहान: मिलिए दुनिया की उस जनजाति से जो जमीन को नहीं जानती!
झालमुड़ी पर सियासत: पीएम मोदी के नाश्ते की वजह से सीएम सोरेन को लौटना पड़ा वापस?