काला सागर में रूस को बड़ा झटका दुनिया की नजरें ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हैं, इसी बीच यूक्रेन ने रूस के खिलाफ एक आक्रामक रणनीतिक दांव खेला है। यूक्रेनी विशेष इकाइयों ने काला सागर के सेबास्तापोल बे में रूसी सैन्य ठिकानों पर घातक ड्रोन और मिसाइल हमला किया है।
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में रूस के दो से अधिक नौसैनिक जहाज तबाह हुए हैं। इसके अलावा, रूसी रडार सिस्टम और संचार उपकरणों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। हालांकि, रूस ने अभी तक अपने जहाजों को हुए नुकसान पर चुप्पी साधी हुई है।
तुयाप्से रिफाइनरी धू-धू कर जली यूक्रेन ने केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि रूस की आर्थिक रीढ़ यानी ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाया है। रविवार को यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस की तुयाप्से (Tuapse) तेल रिफाइनरी पर जोरदार हमला किया। यह रिफाइनरी प्रतिदिन 2,40,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है।
हमले के बाद रिफाइनरी के टैंकों में भीषण आग लग गई। रूसी अधिकारियों ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। यह एक हफ्ते के भीतर इस रिफाइनरी पर दूसरा बड़ा हमला है, जिससे रूस की तेल आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा असर पड़ा है।
दावा और हकीकत रूसी एयर डिफेंस सिस्टम का दावा है कि उन्होंने बीते 24 घंटों में 112 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के हमले इतने सटीक रहे हैं कि रूस के अरबों डॉलर के तेल उद्योग को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।
विश्लेषकों का कहना है कि तुयाप्से रिफाइनरी रूस के कुल रिफाइनिंग का करीब 4% हिस्सा संभालती है। इस तरह के हमले रूस की युद्ध क्षमता को आर्थिक रूप से कमजोर करने की यूक्रेनी रणनीति का हिस्सा हैं।
ट्रंप की व्यस्तता और यूक्रेन का भविष्य इस पूरे घटनाक्रम के बीच यूक्रेन के लिए चिंताएं भी कम नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने इस युद्ध को जल्दी खत्म करने का वादा किया था, वे इस समय ईरान के साथ जारी संकट में बुरी तरह घिर चुके हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका का पूरा ध्यान मध्य पूर्व की ओर केंद्रित रहता है, तो यूक्रेन को मिलने वाली सैन्य सहायता में कटौती हो सकती है। अमेरिकी हथियारों पर निर्भर यूक्रेन के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि रूस इसका फायदा उठाकर मोर्चे पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
Ukrainian drones struck Russia’s Tuapse oil refinery overnight, igniting the tank farm. Russian officials reported one dead and one injured, marking the second hit on the Rosneft site in under a week. pic.twitter.com/SzzI9zTwON
— Open Source Intel (@Osint613) April 20, 2026
BPSC TRE 4.0: बिहार शिक्षक भर्ती पर वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन, आयोग ने दी बड़ी चेतावनी
बंगाल चुनाव: पीएम मोदी की झालमुड़ी पर घमासान, टीएमसी ने लगाया आदिवासी अपमान का आरोप
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक, गुजरात को मिला 200 रनों का लक्ष्य
फोन चार्जिंग का बदल गया तरीका! 100% होते ही फोन से खुद निकल जाएगा चार्जर
पटना में नारी शक्ति का शंखनाद: सम्राट चौधरी बोले- बहनों के साथ अन्याय करने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, मुंबई की 99 रनों से धमाकेदार जीत
मणिपुर में मासूमों की मौत पर उबाल: कीशमथोंग से लेकर काकचिंग तक प्रदर्शनों का दौर जारी
लेबनान में ईसा मसीह की मूर्ति के साथ बदसलूकी: इजरायली सैनिक की करतूत पर IDF ने मांगी माफी
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कौन सा रूट है आपके लिए सही? जानें दूरी और पूरी डिटेल
IPL 2026: रोहित शर्मा को टक्कर दे रहे अय्यर! बिना जूते के स्टेज पर पहुंचे, फिर कैमरामैन से मांगी उधारी