आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस अहम मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू कैप सौंपकर सबको चौंका दिया है।
सीजन के छठे मैच तक ही मुंबई की टीम अब तक 19 खिलाड़ियों को आजमा चुकी है, जो टीम के प्रयोगधर्मी रवैये को दर्शाता है।
मुंबई ने इस मैच के लिए दानिश मालेवार और कृष भगत को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। विदर्भ के आक्रामक बल्लेबाज दानिश मालेवार ने पिछले साल अगस्त में दलीप ट्रॉफी में शानदार 203 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।
वहीं, कृष भगत को अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। कृष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में टीम को मजबूती दे सकते हैं। पिछले दो वर्षों से वे मुंबई इंडियंस के ट्रायल का हिस्सा रहे हैं।
मुंबई के फैंस के लिए एक बार फिर मायूस करने वाली खबर है। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के कारण इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।
टीम से रियान रिकल्टन को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्विंटन डी कॉक के साथ युवा दानिश मालेवार ओपनिंग करते नजर आएंगे।
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
इस बीच, आईपीएल 2026 में प्रियांश आर्या का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ महज 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर केएल राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। प्रियांश ने इस मैच में मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो पंजाब किंग्स के लिए एक नया इतिहास है।
*No surprises for GT, two changes for MI for this epic clash 💥
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
GT 👉 Unchanged
MI 👉 Danish and Krish are making their debut.
GT won the toss & chose to field.#TATAIPL 2026 | #GTvMI | LIVE NOW 👉 https://t.co/EXwHuATWcw pic.twitter.com/grey7j9z11
IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में मची खलबली, विराट कोहली के करीब पहुंचा यह युवा सितारा
क्या वोट न देने से कट जाएगा मतदाता सूची से नाम? बंगाल लौटने वाले प्रवासियों में मचा हड़कंप
IPL 2026: हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल
पश्चिम एशिया में दहकती आग के बीच रियाद पहुंचे अजीत डोभाल, क्या है भारत का मास्टर प्लान ?
लेबनान में ईसा मसीह की मूर्ति के साथ बदसलूकी: इजरायली सैनिक की करतूत पर IDF ने मांगी माफी
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया युद्ध का संकट: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी जहाज कब्जे में, तेहरान ने दी चेतावनी
जब पीएम मोदी भी खुद को रोक न पाए: बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के इतने दीवाने क्यों हैं लोग?
वायरल वीडियो: पैंट में हाथ डालकर परोसे समोसे, घिनौनी हरकत देख भड़के लोग
मणिपुर में न्याय की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल
सावधान! 5 मई तक देश के बड़े हिस्से में आफत की बारिश, बिहार से केरल तक अलर्ट