भीषण गर्मी अब अपना विकराल रूप दिखाने वाली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से के लिए हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिन सामान्य से अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, जहां तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर रहा है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक लू की प्रबल संभावना है। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार:
राजधानी दिल्ली में तापमान 40°C से 42°C के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम (Hot and Humid) लोगों को बेहाल करेगा। यहां रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
देश के एक तरफ जहां भीषण गर्मी का प्रकोप है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में तो 20 और 21 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बढ़ती गर्मी साइलेंट किलर का रूप ले रही है। IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए आम लोगों से अपील की है कि वे दोपहर में धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलते समय शरीर को ढंककर रखें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। डॉक्टर और विशेषज्ञ भी अत्यधिक गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
🔥 Heatwave Alert | IMD Update (19–23 April)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2026
Heatwave conditions are very likely over several parts of Northwest, Central & East India in the coming days.
📍 19–20 April : West Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh
📍 19–23 April: East Uttar Pradesh, East Rajasthan, East… pic.twitter.com/WPpwYvJ6JO
KKR vs RR: ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, कोलकाता को पहली जीत की तलाश
अब कभी नहीं आऊंगा : सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, मची अफरा-तफरी
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की दो टूक: सुप्रीम लीडर के आदेश पर ही खुलेगा रास्ता, किसी बेवकूफ के ट्वीट पर नहीं
व्हाइट हाउस में बर्गर का ड्रामा : ट्रंप बोले- राजनीति के लिए शर्मिंदगी भी मंजूर
मौत के साथ सेल्फी रेस : रोंगटे खड़े कर देगा मऊगंज हादसे का वायरल वीडियो
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
ईशान किशन का अनचाहा सेंचुरी , IPL इतिहास में बना दिया यह शर्मनाक रिकॉर्ड
भारी-भरकम काम बना खेल: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्रामीण भारत का देसी जुगाड़
महिला आरक्षण बिल: विपक्ष के कारण गिरा कानून, तो फिर PM मोदी ने क्यों मांगी देश की महिलाओं से माफी?
महिला आरक्षण बिल पर घमासान: राहुल गांधी के आवास के बाहर फूंका पुतला, दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन