नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने से मचा सियासी बवाल केंद्र सरकार का बहुप्रतीक्षित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (संशोधन विधेयक) शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को लोकसभा में पारित नहीं हो सका। बिल के गिरते ही देशभर में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस हार से खफा भाजपा की महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने सीधे तौर पर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरा है।
राहुल गांधी के घर पर जोरदार प्रदर्शन शनिवार सुबह भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सरकारी आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। विरोध स्वरूप प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
दिग्गज भाजपा नेताओं ने संभाली कमान इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे, सांसद हेमा मालिनी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत, मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव शामिल रहे। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने देश की आधी आबादी को धोखा दिया है और उनके अधिकारों को छीनने की साजिश रची है।
विपक्ष के लिए महिला सिर्फ वोट बैंक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 30 सालों से महिलाओं के अधिकारों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि अगर वे मुस्लिम महिलाओं के हितैषी हैं, तो तीन तलाक बिल का विरोध क्यों किया था? वहीं, बांसुरी स्वराज ने कहा कि बिल के खिलाफ विपक्ष का रुख महज एक राजनीतिक पैंतरा है, जिससे साफ है कि उनके लिए महिला शक्ति सिर्फ एक वोट बैंक है।
विपक्ष ने साधा पलटवार विपक्ष ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सत्ता पक्ष के दावों को नकारते हुए विपक्ष ने इसे राजनीति नहीं बल्कि नीयत की हार बताया है। विपक्षी नेताओं ने महिला नेतृत्व और बिल के प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए भाजपा की मंशा पर ही गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। फिलहाल, संसद में बिल के गिरने के बाद दिल्ली की सड़कों पर शुरू हुआ यह सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है।
#WATCH | Delhi: Women workers of the BJP protest near the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/hYE8oSo0Dw
— ANI (@ANI) April 18, 2026
आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे अफगानी स्टार शापूर जादरान, पूरा क्रिकेट जगत कर रहा दुआ
हवा में उड़े क्लासेन, CSK के बल्लेबाज का किया काम तमाम; देखें हैरतअंगेज कैच की झलक
NEET UG 2026: परीक्षा सेंटर जाने से पहले जान लें नया ड्रेस कोड, वरना एंट्री पर लग सकती है रोक
चोरी से बचने का अतरंगी हैक: ट्रॉली बैग पर खुद के अजीब चेहरों की फोटो लगा रहे यात्री!
खाओ बादाम और याद करो फाइल, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी की टेबल पर युवक ने किया अनोखा विरोध
मैदान पर बुमराह का असहज अवतार: वायरल वीडियो ने फैंस को हिलाया, क्या टीम में सब ठीक है?
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह में रोड़े: पीएम मोदी ने जताया दुख, अब क्या हैं सरकार के पास विकल्प?
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटों की आवाज
छात्रों का भविष्य दांव पर: लातूर में ढाबे पर शराब पीकर कॉपियां चेक करते पकड़े गए शिक्षक
पीएम मोदी के संबोधन पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग से हुई शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप