पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पिछले 48 घंटों में चीन के चार बड़े कार्गो विमानों ने ईरान में गुपचुप लैंडिंग की है। ये विमान अपनी उड़ान के दौरान पूरी तरह से डार्क रहे, जिससे वैश्विक स्तर पर नई बहस छिड़ गई है।
हवाई निगरानी विशेषज्ञों के अनुसार, इन चार चीनी विमानों ने ईरान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए थे। विमानन की भाषा में इसे डार्क फ्लाइट कहा जाता है।
ट्रांसपोंडर बंद करने का मतलब है कि रीयल-टाइम में इन विमानों को ट्रैक करना नामुमकिन हो गया। सोशल मीडिया और रक्षा हलकों में चर्चा है कि चीन इन विमानों के जरिए ईरान को सैन्य सहायता या घातक हथियारों की खेप भेज रहा है। हालांकि, अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रवक्ता लिन जियान ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को काल्पनिक और बकवास करार दिया है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि इन आधारहीन दावों के नाम पर कोई प्रतिबंध या कार्रवाई की गई, तो बीजिंग इसका कड़ा जवाब देगा।
यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल ही में चीन ने अमेरिका को भरोसा दिलाया था कि वह ईरान को किसी भी प्रकार की सैन्य सहायता नहीं देगा। इन उड़ानों ने अब बीजिंग की कूटनीतिक विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान की सैन्य मदद करने वाले किसी भी देश को बख्शा नहीं जाएगा। वाशिंगटन ने संकेत दिए हैं कि अगर इन उड़ानों में हथियारों की पुष्टि होती है, तो चीन पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
हाल ही में लेबनान में सीजफायर और होर्मुज जलडमरूमध्य के मोर्चे पर मिली राहत के बाद यह घटनाक्रम एक बार फिर मिडिल ईस्ट को बारूद के ढेर पर ले आया है। अब दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये विमान वाकई किसी बड़ी सैन्य हलचल की आहट हैं या फिर यह पर्दे के पीछे चल रहे कूटनीतिक खेल का एक नया अध्याय है।
🇨🇳🇮🇷 4 Chinese cargo planes allegedly switched off their transponders and landed in Iran within the last 48 hours, reportedly carrying arms and ammunition.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 17, 2026
The flights went dark mid-route before entering Iranian airspace.
This comes days after Xi reportedly assured Trump that… https://t.co/hkW4NEoK1a pic.twitter.com/YMTNKku0pY
कानपुर में कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: 11 साल की जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या
होर्मुज में तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच, सरकार ने मंजूर किया 12,980 करोड़ का वॉर रिस्क फंड
जंगलराज से मुक्ति और विकास का संकल्प: कोलकाता की गलियों में गरजे CM मोहन यादव
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
रेजर : रवि बाबू का खूंखार अवतार, पिता को समर्पित है यह क्राइम-थ्रिलर
बाजू हटो! : कैमरामैन के आदेश पर धोनी ने स्टाफ के लिए जो किया, उसने जीत लिया करोड़ों का दिल
अंतरिक्ष से चमकते यूपी-बिहार: नासा की तस्वीरों में कैद भारत की उजाले वाली क्रांति
फतेहपुर के मशहूर चायवाले का दर्द: अखिलेश यादव ने कहा, ‘चिंता न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं’
होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी: भारत ने ईरान के सामने जताई कड़ी आपत्ति
मौत का लाइव स्टंट: रेलवे स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट के तारों के बीच भिड़े युवक