साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक इन दिनों सुर्खियों में है। केजीएफ के बाद यश के कमबैक को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी कहानी का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
क्या है फिल्म का प्लॉट? ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का सिनॉप्सिस साझा किया है। उन्होंने इसे वयस्कों के लिए एक परी कथा (A Fairy Tale For Grown-Ups) करार दिया है। फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के गोवा पर आधारित है। यह एक ऐसी अवधि को दर्शाती है, जहां औपनिवेशिक शासन खत्म हो रहा था और अपराध के नए सिंडिकेट्स पैर पसार रहे थे।
खून, डर और धोखे का साम्राज्य कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डर और धोखे के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे उस दौर में ताकत दी नहीं जाती, बल्कि उसे छीना जाता है। जैसे-जैसे तस्करी के रास्ते युद्ध के मैदान में बदलते हैं, वफादारियां खत्म होने लगती हैं और पैरानोइया (अति-संदेह) ही जिंदा रहने का एकमात्र जरिया बन जाता है।
रिलीज डेट में बदलाव फिल्म को पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होना था, लेकिन इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और मिडिल ईस्ट की स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने इसे टाल दिया है। अब यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
धुरंधर कलाकारों की फौज और मैच्योर कंटेंट टॉक्सिक को 18 TBC रेटिंग दी गई है, जिससे साफ है कि फिल्म में काफी मैच्योर और इंटेंस कंटेंट देखने को मिलेगा। यश के साथ इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई है, जबकि हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में इसे डब करके रिलीज किया जाएगा। गोवा के बैकड्रॉप पर बनी यह एक्शन थ्रिलर सागा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।
#TOXIC Synopsis
— AB George (@AbGeorge_) February 18, 2026
A Fairy Tale For Grown - Ups.
In Cinemas Worldwide From March 19. pic.twitter.com/9nB6ne3B7o
क्या समय रैना ने डेव चैपल का जोक चुराया? नए कॉमेडी स्पेशल पर मचा बवाल
अपने घर की महिलाएं सांसद, दूसरों की बेटियों पर ताला : नारी शक्ति बिल पर विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी
क्या SRH के फैन ने किया काला जादू ? शिवम दुबे का विकेट गिरने से ठीक पहले का वीडियो वायरल
बालकनी से लटकते मासूम के लिए देवदूत बना लंगूर, वीडियो देख लोग बोले- साक्षात बजरंगबली!
खाओ बादाम और याद करो फाइल, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी की टेबल पर युवक ने किया अनोखा विरोध
होर्मुज में तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षा कवच, सरकार ने मंजूर किया 12,980 करोड़ का वॉर रिस्क फंड
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिलाओं के अधिकारों का जश्न मनाना शर्मनाक
डील करो या अंजाम भुगतो: ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम , मिडिल ईस्ट में फिर तनाव
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था
संजू सैमसन की बाज जैसी नजर: जब अपील की जरूरत नहीं पड़ी, तो विकेटकीपर ने पलट दिया मैच का रुख