लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे अपनी जीत बता रही है, तो वहीं भाजपा ने इसे देश की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा करार दिया है।
स्मृति ईरानी का तीखा हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को कांग्रेस ने जो राजनीतिक अधिकार देने का सपना दिखाया था, उसका हश्र संसद में क्या हुआ, यह पूरे देश ने देखा।
जश्न में डूबी कांग्रेस स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि जब बिल गिरा, तो कांग्रेस के नेता संसद में मेजें थपथपा रहे थे और जश्न मना रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं की राजनीतिक आकांक्षाओं को कुचलने का काम किया है। उनके लिए यह सिर्फ सत्ता का खेल है, जबकि भाजपा के लिए यह समानता की लड़ाई है।
बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप भाजपा नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि छह दशकों के शासन में कांग्रेस ने 11 करोड़ महिलाओं को शौचालय और 25 करोड़ महिलाओं को बैंक खातों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा-एनडीए सरकार ने ही देश का पहला जेंडर बजट फ्रेमवर्क पेश किया था।
पाखंड और अविश्वास पर सवाल स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर पाखंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस 2023 में पारित बिल का समर्थन करने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ वे परिसीमन समिति और संवैधानिक व्यवस्था पर ही अविश्वास जताते हैं।
कांग्रेस का क्रूर चेहरा बेनकाब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के 33% अधिकारों की मांग को जिस तरह से संसद में खारिज करवाया गया, वह कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने देश की संवैधानिक संस्थाओं और महिलाओं के प्रति अपना क्रूर चेहरा पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।
#WATCH | Delhi: Former Union Minister and BJP leader Smriti Irani says, The women of the country were told that the Congress party has created a dream that holds the intention of securing political rights for women. What has become of that intention after 98 years was seen… pic.twitter.com/MmzRcVRjSD
— ANI (@ANI) April 18, 2026
पति का जन्मदिन है, थोड़ा शॉर्ट रखिए : प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच प्रियंका गांधी का मजाकिया अंदाज
अपने घर की महिलाएं सांसद, दूसरों की बेटियों पर ताला : नारी शक्ति बिल पर विपक्ष पर जमकर बरसे सम्राट चौधरी
हिटमैन की बादशाहत खत्म: स्मृति मंधाना बनीं T20 इंटरनेशनल में भारत की रन मशीन
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग: भारत ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
समुद्री व्यापार को मिला महा-कवच : ₹12,980 करोड़ के बीमा कोष से सुरक्षित होगा क्रूड ऑयल का सफर
आप कहोगे तो संन्यास ले लूंगा... अपने खराब फॉर्म पर मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान
IPL 2026: दिल्ली का थ्रिलर और हैदराबाद का दबदबा; शनिवार को पलटी बाजी
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर तनी ईरानी बंदूकें: फायरिंग के बाद वापस लौटने पर मजबूर हुए दो जहाज
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिलाओं के अधिकारों का जश्न मनाना शर्मनाक