नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति के पद पर निर्विरोध चुना गया है। यह उनका इस पद पर तीसरा कार्यकाल होगा। 9 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त होने के बाद, ऊपरी सदन में उनकी वापसी पर मुहर लग गई है।
प्रक्रिया और सर्वसम्मति राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चुनाव के लिए शुक्रवार की तिथि तय की थी। सदन के नेता जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत एनडीए के कई वरिष्ठ सदस्यों ने हरिवंश की उम्मीदवारी के समर्थन में प्रस्ताव पेश किए। विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार न होने के कारण सदन ने ध्वनि मत से उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया।
पीएम मोदी ने की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए उनके काम की प्रशंसा की। पीएम ने कहा, लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना सदन का आप पर गहरा विश्वास दर्शाता है। सबको साथ लेकर चलने की आपकी सहज कार्यशैली का आज सदन ने सम्मान किया है। आपके नेतृत्व में सदन की शक्ति और प्रभाव बढ़े हैं।
कांग्रेस का विरोध और सवाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने चुनाव से पहले विपक्ष के साथ कोई परामर्श नहीं किया। इसके अलावा, पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों से लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली रखा है, जो एक अभूतपूर्व स्थिति है।
चुनिंदा लोगों की सूची में शामिल हरिवंश अब उन चुनिंदा नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं जिन्होंने उपसभापति के तौर पर तीन कार्यकाल पूरे किए हैं। इससे पहले, कार्यकाल खत्म होने के अगले ही दिन राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए पुनः नामित किया था, जिसके बाद से ही उनके अगले कार्यकाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है। ये एक सहज… pic.twitter.com/S5RC0O90V2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
कैच छोड़ने वाले शशांक को रिकी पोंटिंग से बचाने लगे श्रेयस अय्यर, वीडियो देख फैंस ने कहा- गजब बॉन्ड है
लेंसकार्ट का तिलक-बिंदी विवाद: शोरूम पहुंचीं नाजिया खान, कर्मचारियों को खुद लगाया तिलक
न्योता न मिलने पर भड़के नेता जी, फाइनल मैच के दौरान पिच पर चढ़ाया ट्रैक्टर!
भ्रष्टाचार और घुसपैठ से त्रस्त जनता: तमिलनाडु-बंगाल चुनाव में DMK-TMC का किला ढहाने को तैयार BJP
भारत भूलता नहीं है, न्याय मिल गया : पहलगाम हमले की बरसी पर सेना का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
मैडम, बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए : अनोखे विरोध से हिली हाउसिंग बोर्ड की कुर्सी, दो अधिकारी हटाए गए
ट्रंप का LOCKED IN MODE एक्टिव: ईरान के साथ आर-पार की जंग के संकेत?
महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत: अब जमीन बंटवारे पर नहीं लगेगा कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क
IPL 2026: कगिसो रबाडा की 152 KMPH की विनाशक गेंद, सूर्यकुमार यादव के उखड़े स्टंप्स
आज रात मच सकता है महाविनाश! ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की दहलीज पर दुनिया