आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके ही गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ पंजाब ने इस सीजन में अपनी अजेय बढ़त कायम रखी है, वहीं मुंबई इंडियंस लगातार चौथी हार के बाद मुश्किलों में घिर गई है।
असंभव को मुमकिन कर दिखाया मैच के दौरान सबसे रोमांचक पल 18वें ओवर में आया। पंजाब के गेंदबाज मार्को यानसेन की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद काफी ऊंचाई पर थी और लॉन्ग-ऑन पर तैनात श्रेयस अय्यर की पहुंच से बाहर लग रही थी।
हवा में ठहरे श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री रोप के करीब एक लंबी छलांग लगाई। ऐसा लगा मानो वह कुछ क्षण के लिए हवा में ही लटक गए हों। उन्होंने संतुलन बनाते हुए गेंद को लपका और उसे बाउंड्री के अंदर की ओर उछाल दिया, जिसे बाद में दौड़कर आए जेवियर बार्टलेट ने कैच में तब्दील कर दिया। यह अद्भुत फील्डिंग देख दर्शक दंग रह गए।
हैरान रह गए रोहित और सूर्यकुमार इस कैच ने डग-आउट में बैठे दिग्गजों को भी सन्न कर दिया। जैसे ही बार्टलेट ने कैच पूरा किया, रोहित शर्मा का मुंह खुला का खुला रह गया, वहीं सूर्यकुमार यादव की आंखें फटी की फटी रह गईं। उनके चेहरे के भाव साफ बयां कर रहे थे कि उन्होंने ऐसा करिश्माई कैच पहले कभी नहीं देखा।
बल्ले से भी बरपाया कहर सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, श्रेयस अय्यर ने बल्ले से भी पंजाब की जीत सुनिश्चित की। मुंबई द्वारा दिए गए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने मात्र 35 गेंदों में 66 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी फुर्ती और आक्रामक खेल के दम पर पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की।
मुंबई का लगातार खराब प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ पहले मैच को छोड़ दें, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम की लगातार चौथी हार ने प्रशंसकों को निराश किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आने वाले मैच अब करो या मरो की स्थिति वाले होंगे।
*SHREYAS IYER, WHAT HAVE YOU DONE!! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
🎥 One of the best catches you would see in the #TATAIPL history 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#KhelBindaas | #MIvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/6EKgHR82cL
जीसस ने ट्रंप को जड़ा थप्पड़ और सीधे नरक में फेंका: ईरान की डिजिटल जंग का नया पैंतरा
मैं हॉर्न बजा रहा था... : एमपी में BJP विधायक के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, फिर दिखाई दबंगई
ट्रंप ने क्यों की दिल्ली के नए LG तरनजीत सिंह संधू की तारीफ? ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट ने बटोरी सुर्खियां
PSL बना क्रिकेट का सर्कस : रन आउट के इस अजीबोगरीब वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
IPL 2026: क्विंटन डी कॉक की वानखेड़े में आतिशबाजी, पहले ही मैच में शतक ठोक विराट कोहली की बराबरी की
महाकाल से जगन्नाथ धाम तक सितारों का जमावड़ा: ग्लैमर की चकाचौंध छोड़ अध्यात्म की शरण में पहुंचे सेलेब्स!
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक शतक : वानखेड़े में बरपाया कहर, MI को दिए दो बड़े झटके
वो यूरेनियम भंडार मुझे सौंपेंगे , ईरान पर बड़ी जीत का दावा कर ट्रंप बोले- डील के लिए इस्लामाबाद जा सकता हूं
अब और हत्या नहीं : इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिन का सीजफायर, क्या ट्रंप की अपील काम आएगी?
लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला , रिलीज से पहले ही फैंस में मचा तहलका