मध्य प्रदेश के शिवपुरी में VIP कल्चर का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर अपनी थार (Thar) गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे के बाद पीड़ितों की मदद करने के बजाय विधायक पुत्र ने उन पर ही उल्टा आरोप मढ़ दिए।
क्या है पूरा मामला? यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। संजय परिहार, आशीष परिहार और अंशुल परिहार अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी सड़क पर पैदल चल रही थीं। आरोप है कि पीछे से तेज रफ्तार में आई विधायक के बेटे की SUV ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर दोनों पैदल चल रही महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पीड़ितों को ही धमकाने का आरोप हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पीड़ितों ने दावा किया कि गाड़ी दिनेश लोधी चला रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, गाड़ी पर प्रीतम लोधी और MLA लिखा हुआ था। घटना के तुरंत बाद आरोपी ने घायलों की मदद करने के बजाय उनसे बहस शुरू कर दी और उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
हॉर्न बजा रहा था, हट क्यों नहीं रहे थे? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधायक का बेटा बड़ी बेशर्मी से यह कहता सुनाई दे रहा है, मैं हॉर्न बजा रहा था और सायरन बजा रहा था, तुम लोग गाड़ी क्यों मोड़ रहे थे? जब किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे भी धमकी दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस की कार्रवाई और विधायक की सफाई इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विवाद बढ़ता देख बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए कोई भी व्यक्ति जनता से ऊपर नहीं है और वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के पक्ष में हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
*BJP विधायक के बेटे की थार से हुआ हादसा, हादसे के बाद घायलों को ही धमकाने लगे विधायक पुत्र ! | MP Tak#shivpurinews #tharaccident pic.twitter.com/dXoUTJ2nqi
— MP Tak (@MPTakOfficial) April 16, 2026
लोनी में गौकशी की जांच करने गई फूड इंस्पेक्टर पर हमला, भड़के MLA नंदकिशोर गुर्जर ने दी चेतावनी
IPL 2026: तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक, गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की दमदार वापसी
सावधान! 5 मई तक देश के बड़े हिस्से में आफत की बारिश, बिहार से केरल तक अलर्ट
राजनीति या कुकिंग? तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- मीट-मुर्गा ही पकाते रहें
बिना खेले रोहित शर्मा का मास्टरस्ट्रोक , मैदान में उतरकर पलट दी मैच की बाजी
योगी का अधूरा वीडियो वायरल: TMC-कांग्रेस के प्रोपेगेंडा की खुली पोल, जानिए क्या थी पूरी सच्चाई
झारग्राम में झालमुरी पर संग्राम: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के वीडियो को बताया पॉलिटिकल ड्रामा
शादी छोड़ बीच सड़क पर पंक्चर ठीक करने लगा दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- काम ही पूजा है!
क्या आपकी कॉफी में घुली है मिट्टी? घर बैठे 5 मिनट में ऐसे करें मिलावट की पहचान
समंदर ही घर, समंदर ही जहान: मिलिए दुनिया की उस जनजाति से जो जमीन को नहीं जानती!