अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम के भंडार को सौंपने के लिए सहमत हो गया है, जिसे वे अपनी एक बड़ी कूटनीतिक जीत मान रहे हैं।
ईरान की नौसेना तबाह , ट्रंप ने किया जीत का ऐलान इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर के बाद अब ट्रंप ने ईरान पर निशाना साधा है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है और उनके 158 जहाज समुद्र में डूब चुके हैं। उन्होंने कहा, ये लोग लड़ाके थे, लेकिन अब उनके पास कोई नेवी नहीं बची है। हमें बहुत जल्द एक बड़ी जीत मिलने वाली है।
पाकिस्तान की तारीफ और इस्लामाबाद जाने का संकेत शांति वार्ता की दिशा में पाकिस्तान की कोशिशों की ट्रंप ने खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर शांति समझौते पर हस्ताक्षर की नौबत आती है, तो वे व्यक्तिगत रूप से इस्लामाबाद जाने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान बहुत अच्छा काम कर रहा है। वहां के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं वहां जरूर जाऊंगा।
शांति समझौते के करीब दोनों देश व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि 6 सप्ताह के संघर्ष के बाद दोनों देश अब शांति समझौते के बेहद करीब हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान न्यूक्लियर डस्ट यानी परमाणु सामग्री वापस करने पर राजी हो गया है।
हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम शांति वार्ता कब और किन शर्तों पर होगी, लेकिन दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
#WATCH US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमें बहुत जल्द जीत मिलने वाली है... ये लोग लड़ाके थे... उनके (ईरान) पास कोई नेवी नहीं बची है। 158 जहाज़ समुद्र में डूबे हुए हैं...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
(सोर्स: द व्हाइट हाउस) pic.twitter.com/ceemxXiZ0J
6.2 किमी के लिए केवल 35 रुपये: डिलीवरी बॉय का फूटा गुस्सा, सड़क पर घसीटा फूड बॉक्स
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर
क्या हार्दिक और बुमराह के बीच बढ़ी तकरार? मैदान पर दिखी कप्तान की झुंझलाहट
TCS नासिक विवाद: पत्नी को भेजो से लेकर धर्मांतरण तक, दफ्तर में खौफनाक डार्क कल्चर का खुलासा
हावड़ा में सियासी संग्राम: बीजेपी रोड शो में बवाल, शुभेंदु अधिकारी का फूटा गुस्सा
वानखेड़े में श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच: हवा में उड़े तो फटी रह गई रोहित-सूर्या की आंखें!
महिला आरक्षण: प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- तब विरोध करने वाली BJP आज खुद को बता रही चैंपियन
श्रेयस अय्यर का धमाका : धोनी-रोहित को पछाड़ रचा इतिहास, पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में नंबर-1
क्या नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी सीएम? सामने आई असली वजह
परिसीमन 2026: उत्तर-दक्षिण के बीच सीटों का महा-संग्राम , आखिर क्यों भड़के हैं दक्षिणी राज्य?