अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। उनकी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन से इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
नोटैल्जिया का तड़का फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि पुरानी यादों का एक सफर है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही ट्विटर (अब X) पर फैंस फिल्म के क्लिप्स और फोटोज शेयर कर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
कुछ चीजें कभी नहीं बदलती फर्स्ट-डे फर्स्ट-शो देखकर निकले एक दर्शक ने लिखा, प्रियदर्शन की क्लासिक शैली का वो बेकाबू माहौल और अक्षय कुमार की लाजवाब कॉमिक टाइमिंग... यह सब देखकर ऐसा लगा जैसे हमारे सदाबहार पसंदीदा किरदार फिर से जीवंत हो उठे हों।
फैंस का मानना है कि इस जोड़ी का जादू आज भी बरकरार है और कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं , जो कि एक अच्छा संकेत है।
क्या है खास? 16 साल के लंबे अंतराल के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का साथ आना इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही स्टार्स ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी, जिसका असर अब बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है।
हॉरर के साथ कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है। क्या आप भी भूत बंगला देखने का प्लान बना रहे हैं? फैंस की राय के मुताबिक, अगर आप अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी कॉमेडी फिल्मों के फैन हैं, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
Bhoot Bangla is not just a movie, it’s a nostalgia TRIP! 🎬✨⁰That classic Priyadarshan-style chaos + Akshay Kumar’s flawless comic timing = ABSOLUTE GOLD🍿🫰🏻
— Aakash Chadhaar (@AkashChadhaar) April 17, 2026
Felt like all-time favorites came alive again.⁰Some things never change… and that’s a good thing ❤️
#BhoothBangla pic.twitter.com/RYygUubYjZ
इंडोनेशिया: घने जंगलों में मिला लापता हेलीकॉप्टर का मलबा, सवार सभी 8 लोगों की मौत
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का ‘न्यूक्लियर डस्ट’ दांव: क्या वाकई करीब है अमेरिका-ईरान शांति समझौता?
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक शतक : वानखेड़े में बरपाया कहर, MI को दिए दो बड़े झटके
MI में मची कलह: क्या हार्दिक की कप्तानी से नाखुश हैं जसप्रीत बुमराह?
एक भी रेपिस्ट सड़क पर नहीं घूमेगा, महिलाओं को सुरक्षा और युवाओं को नौकरी ही हमारा लक्ष्य : सुवेंदु अधिकारी
श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच: रोहित और सूर्या भी रह गए दंग, वर्ल्ड क्रिकेट में मची हलचल!
मुकरबा चौक अंडरपास: 98% काम पूरा, अब दिल्ली वालों के बचेंगे 10 मिनट और हजारों लीटर ईंधन
भूत बंगला रिव्यू: कहीं हंसी का डोज़ तो कहीं राजनीतिक विवाद, जानिए कैसी है अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी
Realme Buds T500 Pro लॉन्च: 56 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स के साथ मचाएंगे धूम
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल: दक्षिण भारत को कितनी मिलेंगी अतिरिक्त सीटें? अमित शाह ने खोला गणित