नोवामुंडी: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एक विशेष अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस सत्र में जूनियर कक्षाओं से लेकर 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आपातकालीन स्थितियों के प्रति जागरूक और सतर्क बनाना था।
अग्नि सुरक्षा का महत्व और इतिहास इस कार्यक्रम में टाटा स्टील नोवामुंडी की अग्निशमन विशेषज्ञ टीम ने शिरकत की। विशेषज्ञ दिनेश कुमार पासवान ने छात्रों को आग लगने के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि हर साल 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाता है।
यह सप्ताह 1944 के बॉम्बे डाक विस्फोट में शहीद हुए बहादुर दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित होता है। इस वर्ष का मुख्य विषय सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रखा गया है।
प्राचार्या ने दी सुझाव स्कूल की प्राचार्या शशिकला ने कहा कि आग एक ऐसी आपदा है जो पल भर में भारी तबाही मचा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि बच्चों को शुरुआत से ही अग्निशमन की तकनीकी जानकारी हो, तो भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना को कम किया जा सकता है।
समारोह में अन्य गतिविधियां कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानस रंजन मिश्र और सचिन चंद्र साह ने किया। वहीं, अंत में शिक्षक राजेश राम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके साथ ही, स्कूल में कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस पूरे आयोजन के दौरान खेल शिक्षक हर्ष धनवार अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद दिखे। पूरे विद्यालय परिसर में यह सत्र बच्चों के लिए नई सीख और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का माध्यम बना।
झारखंड: नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अग्निशमन प्रशिक्षण लिया, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक.#Jharkhand #Noamundi #Education #FireSafety #PrabhatKhabar pic.twitter.com/nXHhYSRatX
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 17, 2026
आरक्षण पर छिड़ी बहस के बीच भाजपा नेत्री का तंज: क्या आपके घर में झगड़ा चल रहा है?
पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की ‘शामत’, लश्कर कमांडर आमिर हमजा पर जानलेवा हमला
सिर में फंसी पानी की टंकी, बीच सड़क सांड का तांडव ; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
इंडोनेशिया: घने जंगलों में मिला लापता हेलीकॉप्टर का मलबा, सवार सभी 8 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय बलों पर ममता का बड़ा हमला, BJP की सेना बताकर लोगों को किया आगाह
टॉप 10 मॉर्निंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में कोहराम, संसद में सियासी संग्राम और वैश्विक तनाव से दहला बाजार
गोमाता नहीं कटेंगी, हिंदू नहीं बंटेंगे : बंगाल में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- दंगाइयों को सड़कों पर झाड़ू लगवाएंगे
पंजाब किंग्स की आंधी में उड़ी मुंबई, जीत के बाद प्रीति जिंटा का पोस्ट हुआ वायरल
श्रेयस अय्यर का सुपरमैन कैच: बाउंड्री पर हवा में तैरते हुए की कमाल की फील्डिंग, वायरल हुआ वीडियो
बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, PSL के CEO ने नजर से बचाने के लिए किया ये खास टोटका