उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और ऊपर चढ़ सकता है। सप्ताह के अंत तक कई राज्यों में लू (Heatwave) का प्रकोप और तेज होने की आशंका है।
दिल्ली-एनसीआर: गर्मी और प्रदूषण की मार राजधानी दिल्ली में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। वहीं, एक्यूआई 230 के आसपास रहने से हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तपेगा आसमान राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में आंधी के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां लू का अलर्ट जारी किया गया है और फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल के कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत: गर्मी के बीच बारिश की उम्मीद दक्षिण भारत में तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 72 घंटों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत में मौसम का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा। मणिपुर, मिजोरम, असम और मेघालय में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान में गिरावट आने से भीषण गर्मी से निजात मिलेगी।
*साप्ताहिक मौसम परिचर्चा (16.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 16, 2026
Youtube: https://t.co/gl3Ya7urxF
Facebook: https://t.co/f8lbu1dqTW
#Heatwave #WeatherUpdate #IndiaWeather #Thunderstorm #HeavyRainfall #NortheastIndia #CentralIndia #Humidity #RainForecast@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia… pic.twitter.com/2cowsQvITS
पाकिस्तान में खूंखार आतंकी अमीर हमजा पर जानलेवा हमला, अज्ञात बंदूकधारियों ने चलाई गोलियां
होर्मुज के पास आमने-सामने भारत और पाकिस्तान की नौसेना, आखिर क्या है वजह?
जीसस ने ट्रंप को जड़ा थप्पड़ और सीधे नरक में फेंका: ईरान की डिजिटल जंग का नया पैंतरा
मौत को मात: आग में घिरे शख्स ने हाई-वोल्टेज तारों पर चलकर बचाई जान, वीडियो वायरल
तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय का विजयी दांव, महिलाओं को 2500 रुपये और छात्रों को 15000 की सौगात
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: अखिलेश मेरे मित्र हैं, कभी-कभी मदद कर देते हैं
महिला आरक्षण कानून पर सियासी संग्राम: लागू हुआ कानून, पर उलझ गए संशोधन!
MI में मची कलह: क्या हार्दिक की कप्तानी से नाखुश हैं जसप्रीत बुमराह?
IPL 2026: बैटिंग कोलैप्स बर्दाश्त नहीं , ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का आक्रामक अंदाज वायरल
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का ‘न्यूक्लियर डस्ट’ दांव: क्या वाकई करीब है अमेरिका-ईरान शांति समझौता?