रायबरेली: उत्तर प्रदेश की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल और रायबरेली के पुलिस अधीक्षक (SP) के बीच फोन पर हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक किसान की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहीं विधायक ने एसपी के लहजे और कॉल काटने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
क्या है पूरा मामला? मामला रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव का है। पिछले महीने फर्जी लोन के दबाव में किसान सुरेश पटेल की मौत हो गई थी। विधायक पल्लवी पटेल बुधवार को मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस ने पीड़ित परिवार के नाबालिग बच्चों और 150 अज्ञात लोगों पर क्रॉस FIR दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया है।
फोन पर तीखी नोकझोंक विधायक पल्लवी पटेल ने इस मामले में कार्रवाई की अपडेट लेने के लिए एसपी को फोन किया। बातचीत के दौरान जब एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर थैंक्यू कहकर फोन काट दिया, तो पल्लवी पटेल बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने तुरंत दोबारा फोन लगाकर नाराजगी जताई कि बिना बात पूरी हुए फोन कैसे काट दिया गया?
एसपी का तर्क और विधायक की दो टूक जब एसपी ने कहा कि आप चिल्ला रही हैं और गुस्सा कर रही हैं, तो पल्लवी पटेल ने कहा, मैं चिल्ला नहीं रही, आपसे नॉर्मल बात कर रही हूं। मैं बस यह पूछ रही हूं कि एक महीने में आपने क्या प्रोसेसिंग की है। उन्होंने एसपी से स्पष्ट पूछा कि उन्हें इस मामले में कार्रवाई के लिए कितना समय चाहिए।
15 दिन का अल्टीमेटम एसपी ने मामले में 10 से 15 दिनों का समय मांगा है। इस पर विधायक पल्लवी पटेल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, याद रखिएगा, अगर 15 दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं खुद आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी। अब इस बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*रायबरेली एसपी के फोन काटने पर सपा विधायक पल्लवी पटेल नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वह उनके ऑफिस पहुंच जाएंगी। #raebareli #pallavipatel pic.twitter.com/6ieTLFTkWI
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) April 16, 2026
ईरान की पड़ोसी देशों को कड़ी चेतावनी: अमेरिका और इजरायल का साथ देना बंद करें
चीन दौरे से पहले ट्रंप का दोस्ताना दांव: बोले- शी जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे
कैसे फंस गए नंदी महाराज ? पानी की टंकी में सिर फंसने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
डिप्टी CM की कुर्सी को निशांत ने मारी लात , जेडीयू विधायक बोले- उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा है
वेस्ट एशिया में जंग का बिगुल: ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की घेराबंदी, 10,000 सैनिक तैनात
लाहौर में अननोन गनमैन का खौफ: लश्कर के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली
बिहार: सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, नीतीश के करीबी विजय चौधरी ने संभाली डिप्टी सीएम की कमान
RCB बनाम LSG: चिन्नास्वामी में आज किसका चलेगा सिक्का ? हेड टू हेड आंकड़ों में कौन है आगे?
रो मत, मम्मी आ रही हैं : खाकी की गोद में सिमटी मासूम की दुनिया, हादसे ने छीना पूरा परिवार
ईरान की घेराबंदी: 10 हजार अमेरिकी सैनिकों ने थामी होर्मुज की कमान, 24 घंटे ठप रहा समुद्री व्यापार