पटना: बिहार की सियासत में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा। लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, जेडीयू के कद्दावर नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल ने इन्हें पद की शपथ दिलाई।
नीतीश कुमार के प्रति जताया आभार
शपथ लेने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार चौधरी ने अपनी नई भूमिका और नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा साफ कर दी। उन्होंने कहा, इस जिम्मेदारी के लिए हम अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आज हमें जो भी पद मिला है, वह केवल नीतीश कुमार के भरोसे और विश्वास के कारण है।
भले ही नीतीश सीएम नहीं, पर नेता वही हैं
विजय चौधरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार में बदलाव हुआ है, लेकिन उनकी निष्ठा नहीं बदली है। उन्होंने स्पष्ट किया, भले ही आज नीतीश कुमार उस पद (मुख्यमंत्री) पर नहीं हैं, लेकिन हमारे नेता वही हैं। हम उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे और पूर्व की भांति पूरी ईमानदारी से बिहार की सेवा का संकल्प जारी रखेंगे।
नीतीश कुमार की लकीर अद्वितीय
विजय चौधरी ने नीतीश कुमार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है, वह अद्वितीय है। नया नेतृत्व चाहे किसी का भी हो, वे कोशिश करेंगे कि नीतीश कुमार द्वारा स्थापित मानकों और विकास के रास्ते पर ही चलें।
चुनौतियों के लिए तैयार हैं विजय चौधरी
उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि पद छोटा हो या बड़ा, चुनौती हमेशा साथ होती है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि जैसे उन्होंने अब तक अपने नेता के साथ मिलकर बिहार के लिए काम किया है, वैसी ही कोशिश और समर्पण आगे भी देखने को मिलेगा।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब सबकी नजरें मंत्रियों के विभागों के बंटवारे और आगामी नीतिगत फैसलों पर टिकी हैं।
*#WATCH Patna, Bihar: JDU leader Vijay Kumar Choudhary to take oath as Deputy CM of Bihar today
— ANI (@ANI) April 15, 2026
He says, For this responsibility, I express gratitude to our leader because whatever post we are going to get today, it is only because of the trust of Nitish Kumar Kumar...We will… pic.twitter.com/xJSxXutxiv
चिकन कोरमा, गुलाब जामुन और पजामा: पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का बनाया मजाक
आशा भोसले की अंतिम विदाई में कौन है यह लड़की? जिसे ढांढस बंधाते दिखे तब्बू, रणवीर और मोहम्मद सिराज
MP Board Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें अपना स्कोर चेक
नूर अहमद का जादुई स्पेल: 25 करोड़ के कैमरून ग्रीन को पहली गेंद पर ही दिखाया पवेलियन का रास्ता
मैदान पर भिड़े पंड्या ब्रदर्स: क्या हार्दिक और क्रुणाल के रिश्तों में आ गई है दरार?
मृत बच्चे के पास घंटों खड़ी रही मां, हाथियों की ममता का यह वीडियो आपको रुला देगा
उज्जैन में गैंगवार का खौफनाक वीडियो: घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद झुलसे तो दुम दबाकर भागे बदमाश
नेतन्याहू की दो-टूक: ईरान के साथ युद्धविराम का अंत तय, तेहरान को भुगतना होगा अंजाम
IPL 2026: मैदान पर भिड़े नांद्रे बर्गर और चंपक , पुश-अप चैलेंज में किसकी हुई जीत?
सुरों की मलिका को अश्रुपूर्ण विदाई: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में छलके सितारों के आंसू