गढ़वा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नई नियमावली ने प्रदेश में सियासी और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है। भोजपुरी और मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से बाहर करने के फैसले के बाद छात्रों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है।
विधायक अनंत प्रताप देव का बड़ा ऐलान भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने इस विवाद पर खुलकर छात्रों का समर्थन किया है। केतार में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भोजपुरी और मगही सिर्फ भाषाएं नहीं, बल्कि पलामू प्रमंडल के लोगों की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें नजरअंदाज करना स्थानीय हितों के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र विधायक ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सरकार के सामने इन भाषाओं को फिर से परीक्षा की सूची में शामिल करने की पुरजोर मांग रखेंगे, ताकि अभ्यर्थियों को उनका वाजिब हक मिल सके।
लाखों छात्र भविष्य को लेकर चिंतित नई नियमावली से गढ़वा, पलामू और लातेहार के लाखों अभ्यर्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। छात्रों का तर्क है कि मातृभाषा में परीक्षा देने का अधिकार उनका संवैधानिक हक है। इसे छीनना उनके करियर के साथ खिलवाड़ है।
तेज हो रहा विरोध प्रदर्शन क्षेत्र के विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक समूहों ने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की अपील की है। पलामू प्रमंडल में बढ़ते विरोध के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार अपने इस नीतिगत फैसले पर पुनर्विचार करती है या विवाद और गहराता है।
*झारखंड: जेटेट में भोजपुरी-मगही हटाने पर बढ़ा आक्रोश. विधायक अनंत प्रताप देव बोले- सीएम को लिखेंगे पत्र, अभ्यर्थियों की मांग का किया समर्थन.#Jharkhand #JTET #Bhojpuri #Magahi #Education #PrabhatKhabar pic.twitter.com/viHFLiGMS6
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 15, 2026
होर्मुज पर मैथ्स का दांव: ईरान ने फॉर्मूले से दी ट्रंप को चेतावनी, तेल बाजार में मचेगी खलबली
डगआउट में आपा खो बैठे आशीष नेहरा, खिलाड़ी को दिया धक्का! जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो
MP Board Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें अपना स्कोर चेक
आशा भोसले को अंतिम विदाई: सचिन तेंदुलकर की आंखों में आए आंसू, सिराज ने जनाई का बढ़ाया हौसला
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की यंग ब्रिगेड का जलवा, इतिहास का सबसे युवा बैटिंग ऑर्डर मैदान पर
नोएडा में अशांति की साजिश : पहले मजदूर, अब मेड का हंगामा, क्या है हिंसा के पीछे का DNA ?
गणित के फॉर्मूले से ईरान की चेतावनी: क्या पेट्रोल की कीमतें और बढ़ेंगी?
काम की तलाश में कूड़े के ट्रक में कैद होकर जा रहे थे 70 फिलिस्तीनी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
जेडी वेंस और पोप लियो XIV: शांति पर सहमति, लेकिन युद्ध पर तल्ख मतभेद
नोएडा हिंसा: क्या शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में रची गई थी नक्सली साजिश?