आईपीएल में अक्सर रातों-रात किस्मत बदलते देखी गई है, लेकिन 24 साल के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने जो किया है, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में प्रफुल ने अपने पहले ही आईपीएल ओवर में ऐसा कहर बरपाया कि नामी बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए।
वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिटोरियस तक सब ढेर मैच का पहला ओवर फेंकने आए प्रफुल हिंगे के सामने बड़े-बड़े नाम थे। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर आईपीएल 2026 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेज दिया। वैभव, जो पिछले मैचों में बुमराह और हेजलवुड जैसे दिग्गजों की धुनाई कर रहे थे, पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
इतिहास का सबसे घातक ओवर प्रफुल का जादू यहीं नहीं रुका। उन्होंने इसके बाद ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया, जो शानदार फॉर्म में थे। जुरेल भी अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद क्रीज पर आए लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस का भी वही हाल हुआ। प्रफुल ने अपने डेब्यू ओवर में 3 विकेट झटककर सनसनी फैला दी।
विदर्भ के युवा गेंदबाज की बड़ी उड़ान विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रफुल हिंगे ने यह साबित कर दिया है कि आईपीएल में मौके मिलने पर युवा खिलाड़ी क्या कुछ कर सकते हैं। तीन बल्लेबाजों का बिना खाता खोले आउट होना और वो भी डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में, यह आईपीएल के 19 साल के इतिहास का एक दुर्लभ और ऐतिहासिक कारनामा है।
इस प्रदर्शन के बाद अब क्रिकेट गलियारों में प्रफुल हिंगे का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां दिग्गज बल्लेबाजों की नाकामी ने राजस्थान रॉयल्स को बैकफुट पर धकेल दिया, वहीं प्रफुल ने एक ही ओवर में मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
(खबर अपडेट हो रही है)
A dream debut ⭐
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ✅ Dhruv Jurel ✅ Lhuan-dre Pretorious✅
Praful Hinge gets 3 wickets in his first over #TATAIPL#TATAIPL #IPLRivalryWeek 2026 👉 #SRHvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/kOHOKuG1Hi pic.twitter.com/4KLyM6S1z0
मोदी सरकार के बिल पर संकट: अखिलेश यादव ने CM योगी का पुराना वीडियो निकालकर घेरा
क्या समय रैना ने डेव चैपल का जोक चुराया? नए कॉमेडी स्पेशल पर मचा बवाल
हज 2026: दिल्ली और कश्मीर से मक्का के लिए रवाना हुए जायरीनों के पहले जत्थे, अपनों की आंखों में छाई भावुकता
मच्छरदानी के अंदर रात भर ड्यूटी: सिक्योरिटी गार्ड की हालत देख छलके लोगों के आंसू
मां का आंचल बना ढाल: चिलचिलाती धूप में स्कूटी सवार मां का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
NEET UG 2026: परीक्षा सेंटर जाने से पहले जान लें नया ड्रेस कोड, वरना एंट्री पर लग सकती है रोक
कोयंबटूर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार: विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया द्रोह, मुझे श्रेय नहीं चाहिए था
झप्पर में छिपे जहरीले सांप को युवक ने नंगे हाथों से दबोचा, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
महिला आरक्षण बिल: प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान बचाना हमारी जीत
नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह में रोड़े: पीएम मोदी ने जताया दुख, अब क्या हैं सरकार के पास विकल्प?