महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के बाद देश का सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
हमने संविधान बचा लिया, यही जश्न का कारण है जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि विपक्ष इस बिल के गिर जाने पर जश्न क्यों मना रहा है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जश्न संविधान की सुरक्षा का है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन (Delimitation) के नाम पर रची गई केंद्र सरकार की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
महिलाओं को टूल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश प्रियंका गांधी ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल एक टूल (औजार) की तरह करना चाहती है। उन्होंने इसे एक गहरी साजिश करार देते हुए कहा कि सरकार स्थायी रूप से सत्ता हथियाने के लिए महिलाओं का सहारा ले रही है।
विपक्षी दलों की मांग: पुराना बिल वापस लाओ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का साफ कहना है कि वे महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। विपक्ष का तर्क है कि वे विधेयक का समर्थन करने को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार जिस तरह से इसे लेकर आई है, वह स्वीकार्य नहीं है। विपक्ष की मांग है कि पुराना महिला आरक्षण विधेयक वापस लाया जाए।
संसद का गणित और NDA की हलचल महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया, जिसके बाद NDA खेमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को संसद भवन परिसर में NDA के शीर्ष नेताओं की एक आपात बैठक हुई।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। साथ ही, TDP, RLD, JD(U) और LJP (रामविलास) जैसे सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
2029 का लक्ष्य और सियासी घमासान यह बिल लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से संबंधित था, जिसे 2029 के चुनावों से लागू किया जाना था। अब इस विधेयक के गिरने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
#WATCH | Delhi: On the Constitution (131st Amendment) Bill failing to pass in Lok Sabha, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, We have celebrated protecting the Constitution of India. We have defeated their conspiracy of bringing delimitation. The opposition is saying they… pic.twitter.com/kAQVf648kc
— ANI (@ANI) April 18, 2026
काव्या मारन का साइलेंस जेस्चर: CSK फैंस को चुप कराकर बटोरी सुर्खियां
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: शख्स ने नंगे हाथों से पकड़ा जहरीला सांप, फिर गले में लपेटा
GJU विवाद: दुष्यंत चौटाला का पुलिस पर तीखा हमला, तस्वीरों से खोली झूठे दावों की पोल
पाकिस्तान का शर्मनाक चेहरा: VIP को बिजली, ऑपरेशन थिएटर में अंधेरा, मौत से जूझते रहे मरीज
फोन बंद करो, आराम करो और Bibi को ब्लॉक कर दो... ईरान ने ट्रंप के दावों का उड़ाया मजाक
अलविदा बलबीर पुंज: पत्रकारिता से सियासत तक का सफर, भाजपा के बौद्धिक स्तंभ ने ली अंतिम सांस
RCB vs DC: चिन्नास्वामी में टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, बेंगलुरु की नजरें शीर्ष स्थान पर
शराब, सिगरेट और छात्रों का भविष्य: लातूर के नशेबाज शिक्षकों का वीडियो वायरल
आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या महिला आरक्षण पर होगा बड़ा ऐलान?
अखिलेश यादव ने योगी का पुराना वीडियो साझा कर छेड़ी जंग, पूछा- क्या भाजपा वाकई महिलाओं की हिमायती है?