वेतन वृद्धि की मांग बनी रार नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में आज सुबह से ही तनाव का माहौल है। सैलरी बढ़ाने की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और शहर की कई प्रमुख सड़कें अखाड़े में तब्दील हो गईं।
सड़कों पर सन्नाटा और लंबा जाम प्रदर्शन के चलते नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे। सेक्टर-62 और सेक्टर-84 जैसे प्रमुख इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-9 को भी जाम कर दिया, जिससे आवाजाही ठप हो गई।
हिंसा का तांडव: तोड़फोड़ और आगजनी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के तौर पर शुरू हुआ विरोध जल्द ही उग्र हो गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उतरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने न केवल पथराव किया, बल्कि कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सैलरी कम, महंगाई ज्यादा : प्रदर्शनकारियों का दर्द मदरसन जैसी इकाइयों में काम करने वाली प्रदर्शनकारी लक्ष्मी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, महंगाई के इस दौर में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। सिलेंडर और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हमारी मांग है कि सैलरी बढ़ाकर 20,000 रुपये की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध करने पर भी उन्हें पीटा गया, जिसके बाद गुस्सा और अधिक बढ़ गया।
पुलिस की सख्ती और सुरक्षा बल तैनात घटना के बाद गौतम बुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने उपद्रवियों को चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा हिंसक प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में दो सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा न करें और अफवाहों से दूर रहें।
*#WATCH | Laxmi, one of the protesters, says, I work at Motherson. They are paying us less salary. We want more. When we staged a sit-in protest, they beat us up with no fault of ours. Cylinders, vegetables and everything are expensive...We were beaten up when we protested today.… https://t.co/Vrlihfk4bT pic.twitter.com/Bv4h86o0cp
— ANI (@ANI) April 13, 2026
आशा भोसले को नम आंखों से दी अंतिम विदाई: सचिन तेंदुलकर हुए भावुक, ब्रेट ली ने याद किए पुराने पल
IPL 2026: शेरफेन रदरफोर्ड ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या वाला खास रिकॉर्ड अब इनके नाम
4 मई के बाद बंगाल में चार शादी पर रोक और UCC का वादा: अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा प्रहार
आशा भोसले की अंतिम विदाई में कौन है यह लड़की? जिसे ढांढस बंधाते दिखे तब्बू, रणवीर और मोहम्मद सिराज
लेबनान की धरती पर गरजे नेतन्याहू: युद्ध जारी है , हिज्बुल्लाह के सफाये का लिया संकल्प
जो दिखेगा, वही बिकेगा : यूपी को मिला शिक्षा का नया मॉडल , 5.17 करोड़ से तैयार हुआ अत्याधुनिक स्कूल
दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0: प्रदूषण पर सर्जिकल स्ट्राइक , अब पेट्रोल-डीजल वाहनों की छुट्टी तय
वैष्णो देवी के दरबार में चमत्कार : 5 साल से लापता बेटा भीख मांगते हुए मिला, मां-बहन से हुआ भावुक मिलन
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, अमित शाह से पंकज चौधरी की मुलाकात के क्या हैं मायने?
होर्मुज जलमार्ग सिर्फ अमेरिका की जागीर नहीं: ईरान का दो टूक संदेश