ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन एक महीने से अधिक समय तक चले भीषण युद्ध के जख्म अब भी ताजा हैं। युद्ध की विभीषिका के बीच अब तेहरान के महात्मा गांधी अस्पताल की बदतर हालत सुर्खियां बटोर रही है।
दूतावास ने जारी किया वीडियो भारत स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें तेहरान का प्रसिद्ध महात्मा गांधी अस्पताल खंडहर में तब्दील दिख रहा है। यह अस्पताल मुख्य रूप से बच्चों के इलाज के लिए जाना जाता था। वीडियो में इमारत को पहुंची गंभीर क्षति साफ देखी जा सकती है।
600 से ज्यादा अस्पतालों पर हमले का आरोप ईरान ने दावा किया है कि इस युद्ध के दौरान अमेरिका और इजरायल ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हमलों में 600 से ज्यादा अस्पतालों और 60 से अधिक स्कूलों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
WHO ने भी की थी पुष्टि बीते 2 मार्च को उत्तरी तेहरान स्थित गांधी अस्पताल पर हवाई हमला हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस हमले की पुष्टि की थी। ईरानी समाचार एजेंसियां आईएसएनए (ISNA) और फार्स ने जो तस्वीरें जारी की हैं, उनमें अस्पताल के अंदर व्हीलचेयर के पास मलबा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। मरीजों को अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में अस्पताल से बाहर निकलना पड़ा था।
बातचीत फेल होने का ठीकरा अमेरिका पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने शांति वार्ता विफल होने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामाबाद समझौता (MoU) लगभग तैयार था, लेकिन अमेरिका ने अंतिम समय में शर्तें बदलकर और दबाव की नीति अपनाकर इस प्रक्रिया को पटरी से उतार दिया।
ईरान का कहना है कि उसने युद्ध के दौरान कभी भी अस्पतालों या निर्दोष बच्चों को निशाना नहीं बनाया, जबकि दूसरी ओर से नागरिक ठिकानों पर हुई बमबारी ने मानवीय आधार पर दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है।
Mahatma Gandhi Hospital, Tehran. pic.twitter.com/NpvbmN32sR
— Iran in India (@Iran_in_India) April 12, 2026
ड्रैगन की नई साजिश: अरुणाचल प्रदेश पर चीन के काल्पनिक दावों को भारत ने दिया करारा जवाब
होर्मुज संकट: ईरान ने अमेरिका को दी मैथमैटिकल धमकी, तेल की कीमतों में सुनामी के संकेत
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों पर आज से समुद्री नाकेबंदी
ईरान के लिए काल बनेगा मोसाद का नया बॉस, नेतन्याहू ने बहादुर योद्धा रोमन गोफमैन को सौंपी कमान
ट्रंप का नया विवाद: AI तस्वीर में खुद को ईसा मसीह के रूप में दिखाया, पोप से बढ़ा टकराव
आगे सांड, पीछे गहरी खाई! दादाजी की हालत देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हुआ वीडियो
पवेलियन लौटते ही आपा खो बैठे विराट कोहली, फेंक दिया हेलमेट; वायरल हुआ वीडियो
मजलिस में चल रही थी दूसरी शादी की चर्चा, रसोई से निकली पत्नी ने कोड़े से की पति और दोस्तों की धुलाई
क्या आपका SBI YONO अकाउंट रात भर में होगा ब्लॉक? वायरल मैसेज का सच जान लें, वरना लुट जाएंगे आप
IPL 2026: RCB से मिली हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- अब आत्ममंथन का समय आ गया है