ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव पर एक बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ताजा ट्वीट में उन्होंने संकेत दिए हैं कि तेहरान वाशिंगटन के साथ समझौते के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त रखी गई है।
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने स्पष्ट कहा कि अगर अमेरिकी सरकार अपनी तानाशाही की नीति को त्याग दे और ईरानी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे, तो दोनों देशों के बीच समझौते के रास्ते निश्चित रूप से खुल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दिशा में बातचीत की प्रक्रिया जारी है।
हाल ही में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई बातचीत को लेकर राष्ट्रपति ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि 20 घंटे चली यह वार्ता कोई विफल घटना नहीं, बल्कि एक लंबी कूटनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत है। उन्होंने इस पहल के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का आभार व्यक्त किया।
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़े रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई की घोषणा की है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी नौसेना अब होर्मुज स्ट्रेट में कड़ी निगरानी रखेगी। उनका कहना है कि ईरान द्वारा जहाजों से वसूला जा रहा अवैध टोल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि होर्मुज की जल्द ही नाकाबंदी की जाएगी और इस अभियान में अमेरिका के साथ कई अन्य देश भी शामिल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल जबरन वसूली के लिए कर रहा है।
इस्लामाबाद में हुई लंबी चर्चा के बाद भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान को हथियार सप्लाई करेगा, उस पर 50% तक का भारी टैरिफ (टैक्स) लगाया जाएगा।
तनाव के इस दौर में अब दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीति के जरिए कोई समाधान निकल पाएगा या खाड़ी क्षेत्र में सैन्य टकराव का खतरा और बढ़ेगा।
Masoud Pezeshkian, President of Iran, tweets, If the American government abandons its totalitarianism and respects the rights of the Iranian nation, ways to reach an agreement will certainly be found. I commend the members of the negotiating team, especially my dear brother… pic.twitter.com/YCczTssDP5
— ANI (@ANI) April 12, 2026
बलूचिस्तान में पहली बार समुद्र तक पहुंची जंग: ग्वादर के पास पाकिस्तानी नेवी का जहाज उड़ाया, 3 जवानों की मौत
91 की उम्र में तौबा-तौबा पर थिरकीं आशा भोसले: आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: आशा भोसले के निधन से बॉलीवुड स्तब्ध, सलमान-शाहरुख ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
चोरी पड़ी भारी: शटर और दीवार के बीच रात भर फंसा रहा चोर, सुबह खुली पोल
गाना मिलते ही वह फिर से जवान हो जाती थीं : आशा भोसले के निधन पर भावुक हुए समीर अंजान
नोएडा और फरीदाबाद में सैलरी संग्राम : उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग और ठप पड़ा कामकाज
पटना में शपथ ग्रहण की बिसात: सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन अलर्ट, जानिए पूरी तैयारी
पूर्णिया: पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई
ईरान की घेराबंदी: अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों पर आज से समुद्री नाकेबंदी
NEET UG 2026: परीक्षा शहर की स्लिप जारी, 3 मई को होगा लाखों छात्रों का भविष्य तय