हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला और लेजेंडरी गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 12 अप्रैल की इस दुखद खबर ने संगीत जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में सन्नाटा पसर दिया है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है।
सलमान खान ने जताया गहरा दुख सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, भारतीय संगीत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। आशा जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। आपकी आवाज अतुलनीय थी और आपके गीत आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
शाहरुख खान ने याद किया अपनापन शाहरुख खान ने भी आशा ताई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। किंग खान ने लिखा, आशा ताई की आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक थी, जो सदियों तक गूंजती रहेगी। उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आपकी आत्मा को शांति मिले।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान कासा ग्रैंड लोअर परेल लाया गया है। उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अनंत अंबानी सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। भारी सुरक्षा के बीच प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है।
अंतिम संस्कार की विस्तृत जानकारी परिवार के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद, शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान फिल्म और संगीत जगत की तमाम नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
बेटे आनंद भोसले का बयान गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, मेरी माताजी का आज निधन हो गया है। हम सभी के लिए यह कठिन समय है। शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
A huge loss for Indian music….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
क्या अमेरिका के साथ खत्म होगा तनाव? ईरानी राष्ट्रपति ने रखी बड़ी शर्त
इजराइल का ऑपरेशन डिस्ट्रक्शन : लेबनान के गांवों को मलबे में बदला, क्या यह डोमिसाइड है?
ना कहने की कीमत मौत: प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती की बेरहमी से हत्या, समाज में मचा हड़कंप
उद्घाटन से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कई वाहन आपस में टकराए
आगे सांड, पीछे गहरी खाई! दादाजी की हालत देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, वायरल हुआ वीडियो
होर्मुज संकट: ईरान ने अमेरिका को दी मैथमैटिकल धमकी, तेल की कीमतों में सुनामी के संकेत
बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की गूंज: योगी आदित्यनाथ ने TMC को दी नई परिभाषा
अमेरिका का बड़ा एक्शन: ईरान से जुड़ा हर जहाज अब निशाने पर, 13 अप्रैल से नाकाबंदी शुरू
होर्मुज में महाघेराबंदी : ईरान-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग की तैयारी?
रक्षा बजट में बड़ा बदलाव: अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेगा कनाडा, पीएम कार्नी का ऐतिहासिक ऐलान