मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। ताजा घटनाक्रम में ईरान की एलीट आर्मी (IRGC) ने ओमान सागर में अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ दिया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुनिया भर में चर्चा छिड़ गई है कि क्या ईरान वाकई अमेरिका की सुपरपावर वाली छवि को चुनौती देने में सक्षम है?
64 सेकंड में अमेरिका का रिट्रीट ईरानी मीडिया द्वारा जारी किए गए 64 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अमेरिकी नौसेना का विध्वंसक पोत (DDG-121) ईरानी नौसेना के सामने टिक नहीं पाया। वीडियो के अनुसार, जैसे ही आईआरजीसी की टुकड़ी ने अमेरिकी जहाज को टारगेट किया, अमेरिकी वॉरशिप को अपनी दिशा बदलनी पड़ी और वह हिंद महासागर की ओर पीछे लौट गया।
रेडियो पर दी गई सीधी धमकी इस आमना-सामना के दौरान रेडियो फ्रीक्वेंसी पर बातचीत का खुलासा हुआ है। ईरानी नौसेना ने साफ शब्दों में चेतावनी दी, मैं आईआरजीसी नौसेना हूं, यह आपको अंतिम चेतावनी है। जवाब में अमेरिकी जहाज ने खुद को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में बताया, लेकिन ईरानी नौसेना ने इसे अनसुना करते हुए स्पष्ट कर दिया कि अगर वे नहीं रुके, तो ईरान उन पर हमला करने के लिए मजबूर होगा।
क्या खत्म हो गया है अमेरिका का खौफ? ईरानी नौसेना ने ओमान सागर में मौजूद सभी जहाजों को एक कड़ा संदेश भी दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी विदेशी सैन्य जहाज से कम से कम 10 मील की दूरी बनाए रखें क्योंकि वे उन्हें निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस घटना ने उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें कहा गया था कि ईरान की नौसैनिक ताकत पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
ट्रंप के दावों पर सवाल यह घटना अमेरिकी नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती की तरह देखी जा रही है। एक तरफ जहां वैश्विक मंचों पर ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर बताया जाता रहा है, वहीं ओमान सागर की इस घटना ने साबित कर दिया है कि ईरानी सेना अभी भी आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। फिलहाल, अमेरिकी नौसेना की इस वापसी ने मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में ईरान के दबदबे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
Press TV Exclusive: US destroyers Strait of Hormuz transit stunt failed, came close to destructionhttps://t.co/zVeCCKGJlO https://t.co/m348SyV1uz pic.twitter.com/KhKXTTwWA5
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 12, 2026
रक्षा बजट में बड़ा बदलाव: अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेगा कनाडा, पीएम कार्नी का ऐतिहासिक ऐलान
मिर्जापुर में खौफनाक वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद में 15 घंटे की महा-बैठक बेनतीजा: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, जेडी वेंस लौटे वतन
सीएसके की जीत पर विवाद का साया: ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स बदलने पर अंपायर से भिड़ा दिल्ली का खेमा
क्या 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कूनो नेशनल पार्क में गूंजी किलकारी: मादा चीता ‘गामिनी’ ने 4 शावकों को दिया जन्म
कर्नाटक-तेलंगाना जाकर अपना हाल देखें : सीएम सैनी ने कांग्रेस को दी सीधी चुनौती
सुरों का सफ़र थमा: महान गायिका आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर
दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण और कमजोरी बनी मुसीबत
क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जल्द पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी? IPL चेयरमैन ने की बड़ी वकालत